बिजनेस

Sahara Refund: सहारा रिफंड पोर्टल पर 7 लाख आवेदन से 158 करोड़ के हुए दावे, अभी तक नहीं किया अप्लाई तो जान लें प्रोसेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 09:39 AM IST

Sahara Refund News: सहारा इंडिया समूह (Sahara Group) की चार सहकारी समितियों में जमा अपनी राशि को वापस पाने के लिए अबतक सात लाख निवेशकों ने शुरू किए गए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

Image

सहारा इंडिया समूह

Photo : ANI

Sahara Refund:सहारा समूह की 4 सहकारी समितियों में जमा अपनी राशि को वापस पाने के लिए अब तक सात लाख निवेशकों ने इस बारे में शुरू किए गए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। ईटी के मुताबिक सोमवार तक 7,0000 आवेदन से अब तक कुल 158 करोड़ रुपये की राशि के दावे मिल चुके हैं। सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए इस पोर्टल को कुछ दिन पहले ही शुरू किया है।

18 जुलाई को 'सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल की हुई थी शुरुआत

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 18 जुलाई को 'सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल' की शुरुआत की थी। सरकार ने मार्च में कहा था कि चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को उनका पैसा नौ माह में लौटा दिया जाएगा। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने सहारा-सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये की राशि सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) के खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि अबतक सहारा के सात लाख निवेशकों ने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके तहत कुल 150 करोड़ रुपये की राशि का दावा किया गया है।

सहारा पोर्टल से रिफंड कैसे मिलेगा

निवेशकों को ध्यान रखना है कि आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव हो। अगर आधार से जुड़ा नंबर आपने बदल दिया है तो नए नंबर को आधार से जोड़ लें। साथ ही आपका बैंक अकाउंट आधार नबंर से कनेक्ट होना चाहिए। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि इन डॉक्यूमेंट से कोई भी निवेशक पोर्टल पर जाकर अपनी रसीद अपलोड करके रिफंड वापस पा सकेगा।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

1- सदस्यता संख्या

2- जमा खाता संख्या

3- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर (अनिवार्य)

4- जमा प्रमाणपत्र/पासबुक

5- पैन कार्ड - यदि दावा राशि 50,000 रुपये से अधिक हो।

बता दें, पोर्टल पर एक फॉर्म दिया गया है निवेशकों को उसे डाउनलोड करने के बाद पूरी जानकारी देते हुए अपने सिग्नेचर के साथ उसे पोर्टल पर फिर से अपलोड करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article