बिजनेस

RVNL Share: एक साल में RVNL ने दिया 289% रिटर्न, अब एक्सपर्ट ने दी गिरावट आने पर खरीदने की सलाह

RVNL Share Price Strategy: मार्केट एक्सपर्ट सौरभ ने कहा है कि RVNL की वैल्यूशन हाई है। उन्होंने कहा कि आरवीएनएल एक सरकारी कंपनी है, जिसकी आर्डर बुक भी काफी अच्छी है।

Image

RVNL ने दिया 289% रिटर्न

KEY HIGHLIGHTS
  • RVNL ने दिया 289% रिटर्न
  • एक साल में कराया इतना फायदा
  • अब गिरावट आने पर खरीदारी की सलाह

RVNL Share Price Strategy: मंगलवार को RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड) का शेयर फ्लैट 600.30 रु पर बंद हुआ। सोमवार को ये 601.15 रु पर बंद हुआ था। बीते 6 महीनों में इस शेयर ने काफी शानदार रिटर्न दिया है। मगर अब इस शेयर के लिए क्या स्टेट्रेजी रखें? जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

क्या है एक्सपर्ट की राय

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट सौरभ ने एक सवाल के जवाब देते हुए RVNL पर अपनी राय पेश की। उन्होंने कहा कि आरवीएनएल एक सरकारी कंपनी है, जिसकी आर्डर बुक भी काफी अच्छी है।

मगर उन्होंने इसकी हाई वैलुएशन की तरफ ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि थोड़े प्रॉफिट के लिए स्टॉक खरीदा है तो इससे निकल सकते हैं। और खरीदारी के लिए उन्होंने शेयर में गिरावट आने तक इंतजार करने की सलाह दी है।

शेयर ने कितना कराया फायदा

  • एक महीने में ये 9 फीसदी और 6 महीनों में 147.5 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 229.6 फीसदी चढ़ा है
  • एक साल में ये 289 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article