बिजनेस

रिजर्व बैंक का इन 5 बैंकों पर एक्शन, लगाया इतने लाख रुपये का जुर्माना

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 31, 2023, 01:49 PM IST

Reserve Bank took action against banks: जिन बैंको पर जुर्माना लगाया है उनमें उमा सहकारी बैंक लिमिटेड, मिजोरम सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड, पीज पीपुल्स सहकारी बैंक लिमिटेड, बीरभूम जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड और शिहोरी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड शामिल है।

Image

उमा सहकारी बैंक लिमिटेड, मिजोरम सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड।

Photo : BCCL

Reserve Bank took action against banks: केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। बैंकों पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। हालांकि, इसका ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जिन बैंको पर जुर्माना लगाया है उनमें उमा सहकारी बैंक लिमिटेड, मिजोरम सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड, पीज पीपुल्स सहकारी बैंक लिमिटेड, बीरभूम जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड और शिहोरी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड शामिल है।

उमा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 7 लाख रुपये का जुर्माना

आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों के उल्लंघन के लिए रिजर्व बैंक ने प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों (यूसीबी) द्वारा अन्य बैंकों में जमा राशि रखने पर उमा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर ₹7 लाख का जुर्माना लगाया है। यह बैंक गुजरात के वडोदरा में स्थित है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने पीज पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर ₹2 लाख का मौद्रिक जुर्माना लगाया। इस बैंक को आरबीआई केवाईसी दिशानिर्देश, 2016 पर जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए दोषी पाया गया है।

मिजोरम सहकारी एपेक्स बैंक पर 2 लाख का जुर्माना

रिजर्व बैंक ने राज्य सहकारी बैंकों पर लागू 'हाउसिंग फाइनेंस' पर आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए मिजोरम सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड, आइजोल पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसी तरह, बीरभूम डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर ₹1.10 लाख का जुर्माना लगा है। आरबीआई ने शिहोरी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड पर ₹1 लाख का मौद्रिक जुर्माना लगाया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article