बिजनेस

Repo Rate के धमाके से दहले 5 सेक्टर, घर से कार तक होगा सब महंगा, भरभरा कर गिरे शेयर

रेपो रेट के धमाके ने हाउसिंग, ऑटो, मेटल, FMCG और सीमेंट जैसे बड़े सेक्टर्स को हिलाकर रख दिया है। इसका असर शेयर बाजार में साफ तौर पर देखने को मिला है, जिसके चलते इन सेक्टर के शेयरों में बड़ी गिरावट हुई है।

Image

रेपो रेट में बदलाव का असर

Repo Rate Impact on Sectors: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी कर दी है। ब्याज दर बढ़ने का असर पूरी बाजार पर हुआ है। निफ्टी जहां 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,546.30 अंक तक लुढ़क गया है। वहीं, Sensex 599 अंक लुढ़ककर 72,468.72 अंक तक आ गया है। हालांकि, सबसे बड़ा झटका रियल एस्टेट, ऑटो और FMCG सेक्टर में देखने को मिला है। इसके अलावा सीमेंट, कंज्यूमर ड्यूरेबल और मेटल जैसे सेक्टर पर भी असर देखने को मिला है।

रिजर्व बैंक ने क्या किया?

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट को बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। इसकी वजह से अब होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सहित सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि रिजर्व बैंक ने आगे के लिए अपना रुख कड़ा कर लिया है। ऐसे में नियर टर्म में रेट कट की उम्मीद नहीं है। बल्कि, मौजूदा वित्त वर्ष की बाकी दो तिमाही के दौरान ब्याज दरों में 50 आधार अंक तक की बढ़ोतरी का संकेत भी दिया है।

इस फैसले का किस सेक्टर पर क्या असर?

रिजर्व बैंक का यह फैसला खासतौर पर रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर को प्रभावित करने वाला है। क्योंकि, कार और घर दोनों ही ज्यादातर लोग कर्ज पर ही खरीदते हैं। ऐसे में कर्ज महंगा होने पर डिमांड घटने की आशंका होती है। चूंकि यह दोनों ही सेक्टर ऐसे हैं, जहां ज्यादातर लोग कर्ज पर निर्भर होते हैं। ऐसे में बढ़ती ब्याज दर लोगों के खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर सकती हैं।

इसके अलावा FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल, मेटल और सीमेंट जैसे सेक्टर में भी इसका असर होगा, क्योंकि इन सेक्टर की ग्रोथ भी सीधे तौर पर कर्ज से जुड़ी है। मसलन, कर्ज महंगा होने का मतलब EMI बढ़ना है। इसकी वजह से लोग अपने मासिक खर्च में कटौती कर सकते हैं, जिससे खपत घट सकती है। इसका सीधा असर FMCG सेक्टर पर देखने को मिलेगा। वहीं, मेटल और सीमेंट सीधे रियल एस्टेट सेक्टर की ग्रोथ से जुड़े हैं। अगर रियल एस्टेट की ग्रोथ घटती है, तो इन सेक्टर की ग्रोथ पर भी असर आता है।

कौन से शेयर कितने लुढ़के?

मेटल सेक्टर में National Aluminium में 4.24% की गिरावट हुई। रेपो रेट फैसले प्रभावित सेक्टर में यह सबसे बड़ा लूजर स्टेक रहा है। इसके अलावा मेटल सेक्टर में Titan में 3.74% की गिरावट हुई है। वहीं, Adani Enterprises भी मेटल इंडेक्स में शामिल है और इसमें 3.26% की गिरावट हुई। वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर में Brigade 2.42% के साथ सबसे बड़ा लूजर रहा।

Rankशेयरसेक्टरगिरावट
1National AluminiumMetal-4.24%
2TitanConsumer Durables-3.74%
3Adani EnterprisesMetal-3.26%
4TI IndiaAuto-2.95%
5Brigade EnterprisesRealty-2.42%
6JSW SteelMetal-2.31%
7HindalcoMetal-2.29%
8Jindal SteelMetal-2.25%
9Aditya Birla Real Estate (ABREL)Realty-2.24%
10Prestige EstatesRealty-2.18%

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article