बिजनेस

Reliance Naval Relisting: दोबारा स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी रिलायंस नेवल, कभी अनिल अंबानी के ग्रुप का थी हिस्सा

Reliance Naval Relisting: रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (आरएनईएल) दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर फिर से लिस्ट होने की प्रोसेस में है। रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड एक हेवी इंडस्ट्री और जहाज बनाने वाली कंपनी है।

Image

रिलायंस नेवल फिर होगी लिस्ट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फिर से लिस्ट होगी रिलायंस नेवल
  • स्वान एनर्जी ने कर लिया अधिग्रहण
  • कभी अनिल अंबानी की थी कंपनी

Reliance Naval Relisting: एक समय अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप का हिस्सा रही रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (आरएनईएल) दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर फिर से लिस्ट होने की प्रोसेस में है। बीएसई एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार स्वान एनर्जी ने कहा है कि रिलायंस नेवल के मौजूदा शेयरधारकों के पास मौजूद प्रत्येक 275 इक्विटी शेयरों के लिए 1 इक्विटी शेयर जारी करने का काम पूरा हो गया है और इसके अलावा कंपनी आरएनईएल को फिर से दोनों स्टॉक एक्सचेंजों (बीएसई और एनएसई) पर लिस्ट करने की प्रोसेस में है। स्वान एनर्जी लिमिटेड ने एनसीएलटी के 23 दिसंबर 2022 के ऑर्डर के बाद आरएनईएल को खरीद लिया है।

ये भी पढ़ें -

क्या करती है रिलायंस नेवल

मुंबई में स्थित रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड एक हेवी इंडस्ट्री और जहाज बनाने वाली कंपनी है जिसे पहले रिलायंस डिफेंस एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड, पिपावाव शिपयार्ड लिमिटेड और पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग फर्म लिमिटेड नामों से जाना जाता रहा है।

मगर ये दिवालिया हो गई और इसे स्वान एनर्जी लिमिटेड ने खरीद लिया।

स्वान एनर्जी का बिजनेस

स्वान एनर्जी लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है जो पेट्रोकेमिकल, कपड़ा, रियल एस्टेट और ऊर्जा उद्योगों में काम करती है। बीएसई पर स्वान एनर्जी का शेयर मंगलवार को दोपहर सवा 2 बजे 1.50 रु या 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 629.95 रु पर है।

6 महीने में पैसा कर दिया डबल

  • स्वान एनर्जी लिमिटेड के शेयर ने 6 महीनों में 96.67 फीसदी रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा करीब डबल कर दिया है
  • 2024 में अब तक इसने 23.56 फीसदी और एक महीने में 11.71 फीसदी रिटर्न दिया है
  • एक साल में कंपनी का शेयर 182.68 फीसदी ऊपर चढ़ा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article