बिजनेस

Reliance-Disney Merger: चैनल ट्रांसफर के लिए रिलायंस को मिली सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी, यहां पढ़ें डिटेल

Reliance-Disney Merger: अगस्त में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने RIL-डिज्नी विलय को हरी झंडी दिखा दी थी। 70,000 करोड़ रुपये की इस डील से मीडिया जगत की एक बड़ी कंपनी बनने की उम्मीद है, जिसमें RIL, वायाकॉम18 मीडिया, डिजिटल18 मीडिया, स्टार इंडिया और स्टार टेलीविजन का विलय शामिल है।

Image

रिलायंस-डिज्नी विलय

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Reliance-Disney विलय पर अपडेट
  • रिलायंस को मिली IB Ministry की मंजूरी
  • चैनल ट्रांसफर के लिए मिली मंजूरी

Reliance-Disney Merger: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को रिलायंस को चैनलों के ट्रांसफर के लिए मंजूरी दे दी। नॉन-न्यूज और करेंट अफेयर्स से जुड़े टीवी चैनलों से संबंधित लाइसेंस के ट्रांसफर के लिए मंजूरी दी गई। वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास मौजूद चैनलों को स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में ट्रांसफर किया जाएगा। ये मर्जर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की शर्तों के अधीन है। बता दें कि वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चैनलों को स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फेवर में ट्रांसफर किया जाएगा,

ये भी पढ़ें -

हो गया बड़ा ऐलान

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 सितंबर 2024 के अपने आदेश के तहत, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की शर्तों के अधीन, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रखे गए नॉन-न्यूज और करेंट अफेयर्स के टीवी चैनलों से संबंधित लाइसेंसों के हस्तांतरण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।"

अगस्त में मिल गई थी मंजूरी

अगस्त में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने RIL-डिज्नी विलय को हरी झंडी दिखा दी थी। 70,000 करोड़ रुपये की इस डील से मीडिया जगत की एक बड़ी कंपनी बनने की उम्मीद है, जिसमें RIL, वायाकॉम18 मीडिया, डिजिटल18 मीडिया, स्टार इंडिया और स्टार टेलीविजन का विलय शामिल है।

जॉइंट वेंचर के तहत वायाकॉम18 का विलय स्टार इंडिया में किया जाएगा। डील में रिलायंस 11,500 करोड़ निवेश करेगी और विलय की गई इकाई में 16.34% हिस्सेदारी रखेगी। वायाकॉम18 के पास 46.82% हिस्सेदारी होगी और डिज्नी के पास 36.84% हिस्सेदारी होगी।

एजीएम में मुकेश अंबानी ने किया था ऐलान

29 अगस्त को रिलायंस की एजीएम के दौरान शेयरधारकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि रिलायंस-डिज्नी विलय से एक नए युग की शुरुआत हुई है। कंपनी के डिजिटल-फर्स्ट नजरिए पर जोर देते हुए अंबानी ने कहा, "यह भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत है। हम कंटेंट निर्माण को डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ जोड़ रहे हैं।"

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article