बिजनेस

Apollo Tyres: फायदे के लिए खरीदें अपोलो टायर्स के शेयर, 590 रु है शेयर का टार्गेट, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

Apollo Tyres Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपोलो टायर्स लिमिटेड को 590 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। अपोलो टायर्स लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 548.05 रुपये है। यानी ये शेयर मौजूदा भाव से 7.65 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

अपोलो टायर्स शेयर प्राइस टार्गेट

KEY HIGHLIGHTS
  • खरीदें अपोलो टायर्स के शेयर
  • 590 रु है शेयर का टार्गेट
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी सलाह

Apollo Tyres Share Price Target: शुक्रवार को अपोलो टायर्स का शेयर BSE पर 548.05 रु पर बंद हुआ। हालांकि वहीं दूसरी ओर पिछले पूरे हफ्ते में देखें तो कंपनी का शेयर 5.85 फीसदी चढ़ा। बीते एक महीने में अपोलो टायर्स का शेयर 10 फीसदी से अधिक चढ़ा है। अभी अपोलो टायर्स के शेयर में और फायदा कराने की गुंजाइश है। एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे चेक करें शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपोलो टायर्स लिमिटेड को 590 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। अपोलो टायर्स लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 548.05 रुपये है। यानी ये शेयर मौजूदा भाव से 7.65 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

अपोलो टायर्स का शेयर कितना मजबूत हुआ

  • 6 महीनों में अपोलो टायर्स का शेयर 17.6 फीसदी ऊपर गया है
  • 2024 में अब तक ये 21.1 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 1 साल में शेयर ने 49.25 फीसदी की बढ़त हासिल की है
  • 5 सालों में ये 201.5 फीसदी चढ़ा है

अपोलो टायर्स का बिजनेस

अपोलो टायर्स लिमिटेड एक भारतीय मल्टीनेशनल टायर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसका मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है। इसे 1972 में शुरू किया गया था और इसका पहला प्लांट केरल के त्रिशूर के पेरामबरा में चालू किया गया था। कंपनी की अब भारत में पाँच मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं, एक नीदरलैंड में और एक हंगरी में।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article