बिजनेस

Reliance AGM 2026: Jio IPO से लेकर AI और ग्रीन एनर्जी तक, एजीएम के 8 सबसे बड़े ऐलान

Reliance AGM 2026 Highlights: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की ओर से कई बड़े ऐलान किए गए।

Image

रिलायंस एजीएम 2026

Reliance AGM 2026 Highlights: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और कंपनी के नए नेतृत्व ने कई बड़े ऐलान किए। टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रिटेल, ग्रीन एनर्जी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को लेकर कंपनी ने भविष्य की रणनीति साझा की। आइए रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम की 8 सबसे बड़ी बातों पर एक नजर डाल लें-

Jio IPO को मिली मंजूरी

AGM की सबसे बड़ी घोषणा Jio Platforms के IPO को लेकर रही। कंपनी के बोर्ड ने Draft Red Herring Prospectus (DRHP) को मंजूरी दे दी है और इसे सेबी के पास दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुकेश अंबानी ने बताया कि Jio Platforms का DRHP दाखिल किया जाएगा, जो कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की दिशा में बड़ा कदम है।

AI पर बड़ा फोकस

रिलायंस ने स्पष्ट किया कि अब AI कंपनी की भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा होगा। Reliance Intelligence और AI आधारित सेवाओं को विभिन्न बिजनेस वर्टिकल्स में लागू किया जाएगा।

MyJio बनेगा AI असिस्टेंट

कंपनी ने घोषणा की कि MyJio ऐप को एक पर्सनल AI असिस्टेंट के रूप में डेवलप किया जाएगा, जो उपयोगकर्ताओं को कई स्मार्ट सेवाएं उपलब्ध कराएगा। Reliance ने AI को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 22 भारतीय भाषाओं में AI सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना साझा की।

सैटेलाइट कनेक्टिविटी पर जोर

Jio अब सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी सेवाओं के क्षेत्र में भी विस्तार करेगी। इससे दूरदराज के इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने में मदद मिलेगी।

JioTeleFrame और GenAI Media Studio लॉन्च

AGM में JioTeleFrame और JioStar GenAI Media Studio जैसे नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पेश किए गए। इनका उद्देश्य मीडिया और डिजिटल कंटेंट सेक्टर में AI का इस्तेमाल बढ़ाना है।

Reliance Retail का विस्तार

Reliance Retail ने कपड़ा निर्माण और किफायती इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बताई। कंपनी घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स में तेजी

कंपनी ने गुजरात के कच्छ में विकसित किए जा रहे रिन्यूएबल एनर्जी हब (Renewable Energy Hub) और जामनगर Giga Complex में सोलर उत्पादन बढ़ाने की प्रगति की जानकारी दी। ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया परियोजनाओं पर भी काम जारी है।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े निवेश

नीता अंबानी (Nita Ambani) ने 410 एकड़ में फैली नई निजी यूनिवर्सिटी और मुंबई में एक बड़े मेडिकल सिटी प्रोजेक्ट की घोषणा की। मेडिकल सुविधा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 450 से अधिक बेड आरक्षित रखने की बात भी कही गई।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article