बिजनेस

मुकेश अंबानी ने किया JIO IPO का ऐलान, बोर्ड से मिली मंजूरी, आज फाइल होगा DRHP

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM में मुकेश अंबानी ने JIO IPO का ऐलान कर दिया है। उन्होंने AGM को संबोधित करते हुए बताया कि बोर्ड ने पब्लिक इश्यू को मंजूरी दे दी है। जल्द ही DRHP फाइल किया जाएगा।

Image

मुकेश अंबानी ने किया जियो आईपीओ का ऐलान

JIO IPO Announced : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार 19 जून, 2026 को जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का ऐलान किया है। अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) के बोर्ड ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है और इसे आज ही (19 जून 2026) मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास दाखिल किया जा रहा है। मुकेश अंबानी ने इसे एक बेहद 'भावुक मील का पत्थर' बताते हुए कहा, "जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग पूरी दुनिया को यह दिखाएगी कि भारत वैश्विक स्तर, वैश्विक क्षमता और वैश्विक मूल्य की टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।"

कितना बड़ा होगा IPO?

Jio Platforms IPO भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होने जा रहा है, जो पिछले सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर देगा। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आईपीओ लगभग $4 बिलियन (करीब ₹33,300 करोड़) का हो सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ पूरी तरह से 27 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू (Fresh Issue) होगा। नवंबर 2025 में प्रमुख वैश्विक निवेश बैंक जेफरीज (Jefferies) ने रिलायंस जियो का वैल्यूएशन $180 बिलियन (लगभग ₹15 लाख करोड़) आंका था।

कंपनी का नामआईपीओ का आकार (Size)लिस्टिंग की स्थिति / समय
Jio Platforms~$4.00 बिलियन (₹33,300+ करोड़ अनुमानित)आज DRHP फाइलिंग (19 जून 2026)
National Stock Exchange (NSE)~₹30,000 करोड़2026 (प्रस्तावित)
Hyundai Motor India₹27,870 करोड़ (~$2.95 बिलियन)अक्टूबर 2024 (सफल लिस्टिंग)

क्या बोले मुकेश अंबानी?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मेरे प्यारे शेयरहोल्डर्स, बहुत खुशी के साथ मैं आपको बताना चाहता हूं कि Jio Platforms के बोर्ड ने आज ही ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) को मंजूरी दे दी है, और इसे आज SEBI में फाइल किया जाएगा। यह मेरे लिए, पूरे Reliance परिवार और इसके लाखों शेयरहोल्डर्स के लिए बहुत इमोशनल पल है। Reliance का अपने शेयरहोल्डर्स के साथ जो रिश्ता है, वह गर्व, भरोसे, सम्मान और शेयर्ड ग्रोथ पर आधारित एक गहरा और पवित्र रिश्ता है। शेयर्ड ग्रोथ का कमिटमेंट धीरूभाई के लिए बहुत पर्सनल था। यह मेरे लिए भी उतना ही पवित्र है। इसी भावना से ओतप्रोत, ईशा, आकाश और अनंत Jio IPO प्रोसेस को लीड कर रहे हैं, और भविष्य में वैल्यू क्रिएशन के मौकों की अगली पीढ़ी को लीड करेंगे। Jio की प्रस्तावित लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल लेवल, ग्लोबल कैपेबिलिटी और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियाँ बना सकता है। मैं आपको और सभी नए इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाता हूं कि Jio का भविष्य बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article