Reliance AGM 2023: आज 28 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 46वीं वार्षिक आम बैठक (Reliance AGM) आयोजित होने जा रही है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एजीएम के दौरान कई बड़े ऐलान कर सकते हैं।
हाल ही में तेल, केमिकल और रिटेल जैसे सेक्टरों में मजबूत उपस्थिति वाली रिलायंस की रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल को हाल ही में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) से 8.27 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश मिला है। उसके कुछ ही दिन बाद रिलायंस की एजीएम आयोजित होने जा रही है।
क्या-क्या हो सकते हैं बड़े ऐलान
क्यूआईए रिलायंस रिटेल में 0.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 8,278 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे रिलायंस रिटेल देश में कुल इक्विटी वैल्यू के हिसाब से टॉप 4 कंपनियों में शामिल हो जाएगी।
बता दें कि पिछले साल अरबपति मुकेश अंबानी ने बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) को अपने ग्रुप के रिटेल बिजनेस के लीडर के रूप में इंट्रोड्यूस कराया था, जबकि इस साल एजीएम में जिन प्रमुख चीजों पर नजर है उनमें नए खरीदे गए ब्रांडों का परफॉर्मेंस और नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग, एक्सपेंशन और नई खरीदारी डील के संबंध में कोई घोषणा शामिल हो सकती है।
रिलायंस रिटेल के आईपीओ की डेट
रिलायंस रिटेल की अलग लिस्टिंग के लिए उसकी टाइमलाइन पर भी किसी अपडेट का ऐलान हो सकता है। यानी इसके आईपीओ की भी डिटेल सामने आ सकती है। इससे पहले 2019 की एजीएम के दौरान रिलायंस ने अगले पांच वर्षों में अपने टेलीकॉम और रिटेल कारोबार को लिस्ट करने का ऐलान किया था।
चार साल बीत जाने के बाद, निवेशक इन कंपनियों के संभावित आईपीओ की समय-सीमा पर अपडेट की उम्मीद कर रहे हैं। सोसियो (Sosyo) और कैम्पा कोला (Campa Cola) के लॉन्च के बाद, रिलायंस रिटेल ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 11 गुना ग्रोथ दर्ज की है।
