बिजनेस

REC Interim Dividend: महारत्न REC फिर दे सकती है डिविडेंड, एक साल में पैसा कर दिया 4 गुना

REC To Consider Interim Dividend: आरईसी अपनी आगामी बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तीसरे इंटरिम डिविडेंड का ऐलान कर सकती है। आरईसी एक महारत्न कंपनी है, जिसके शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 286 फीसदी रिटर्न दिया है।

Image

आरईसी इंटरिम डिविडेंड पर विचार करेगी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • REC के बोर्ड की होने जा रही बैठक
  • इंटरिम डिविडेंड पर होगा विचार
  • महारत्न कंपनी है REC

REC To Consider Interim Dividend: पावर सेक्टर की सरकारी कंपनी आरईसी (रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन) अपनी आगामी बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तीसरे इंटरिम डिविडेंड का ऐलान कर सकती है। कंपनी ने 05 मार्च को अपनी बीएसई फाइलिंग में बताया कि 16 मार्च, 2024 को इसके बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें तीसरे इंटरिम डिविडेंड की घोषणा के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। बता दें कि आरईसी एक महारत्न कंपनी है, जिसके शेयर ने बीते एक साल में निवेशकों को 286 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा करीब 4 गुना हो गया होगा। आगे जानिए कंपनी ने बीते सालों में कब-कब और कितना डिविडेंड दिया है।

ये भी पढ़ें -

6 महीनों में पैसा डबल

आरईसी के शेयर ने बीते 6 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। दरअसल बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक इसने बीते 6 महीनों में 99.83 फीसदी रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया। बुधवार को करीब 3 बजे बीएसई पर आरईसी का शेयर आधा फीसदी की मजबूती के साथ 467.20 रु पर है।

2024 में कराया फायदा

  • 2024 में अब तक आरईसी के शेयर ने 10.5 फीसदी रिटर्न दिया है
  • बीते एक महीने में ये 6.7 फीसदी नीचे फिसला है
  • इसके 5 दिनों का रिटर्न 8.8 फीसदी रहा है

कब-कब और कितना दिया है डिविडेंड

  • 13 नवंबर 2023 : 3.50 रु प्रति शेयर
  • 14 अगस्त 2023 : 3 रु प्रति शेयर
  • 14 जुलाई 2023 : 4.35 रु प्रति शेयर
  • 09 फरवरी 2023 : 3.25 रु प्रति शेयर
  • 07 नवंबर 2022 : 5 रु प्रति शेयर

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article