बिजनेस

डिजिटल रुपये पर बड़ा अपडेट! RBI जल्द शुरू करेगा पायलट प्रोजेक्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 06:23 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की डिजिटल करेंसी (Digital Currency) के लॉन्च को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दुनिया भर में 60 से ज्यादा केंद्रीय बैंकों ने सीबीडीसी में रुचि व्यक्त की है।

Image

डिजिटल रुपये पर बड़ा अपडेट!

Photo : iStock

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। केंद्रीय बैंक देश में डिजिटल करेंसी (Digital Currency) का परीक्षण कर रहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह जल्द ही ई-रुपये (e-rupee) की पायलट आधार पर पेशकश करेगा। आरबीआई ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के बारे में कहा कि पायलट आधार पर इस तरह की पेशकश की लिमिट और दायरे का विस्तार होने के साथ ही ई-रुपये की विशेषताओं और लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

भारत सरकार ने की थी घोषणा

भारत सरकार ने 1 फरवरी 2022 को संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट (Budget) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से डिजिटल रुपया - सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की घोषणा की थी।

क्या है सीबीडीसी?

सीबीडीसी केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए करेंसी नोटों का एक डिजिटल रूप है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी या डिजिटल रुपये को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी कानूनी निविदा के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। सीबीडीसी को दो व्यापक प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है - सामान्य प्रयोजन या रिटेल (CBDC-R) और होलसेल (CBDC-W)। रिटेल सीबीडीसी संभावित रूप से सभी के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी और थोक सीबीडीसी को चुनिंदा फाइनेंशियल संस्थानों तक सीमित पहुंच के लिए डिजाइन किया गया है।

CBDC केंद्रीय बैंक द्वारा उनकी मौद्रिक नीति के अनुरूप जारी की गई एक सॉवरेन करेंसी है। यह केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट पर एक लायबिलिटी के रूप में प्रकट होती है। इस लीगल टेंडर के लिए धारकों के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य नहीं है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी से फिजिकल कैश मैनेजमेंट से जुड़ी लागत में कमी आएगी।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article