बिजनेस

RBI की डिजिटल रुपये को यूपीआई से जोड़ने की योजना, क्यूआर से होगा पेमेंट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 8, 2023, 07:00 PM IST

Digital Rupee with UPI: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) प्रस्तावित केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के क्यूआर कोड को यूपीआई भुगतान प्रणाली के साथ संचालित करने की योजना पर काम कर रहा है।

Image

भारतीय रिजर्व बैंक

Digital Rupee with UPI: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) प्रस्तावित केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के क्यूआर कोड को यूपीआई भुगतान प्रणाली के साथ संचालित करने की योजना पर काम कर रहा है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि केंद्रीय बैंक ने इस महीने के अंत तक ई-रुपये यानी सीबीडीसी के उपयोगकर्ताओं की संख्या को 10 लाख तक पहुंचाने की योजना भी बनाई है।

हो चुकी हैं ये पहल

इसके साथ ही शंकर ने कहा, "आरबीआई ने सीबीडीसी के क्यूआर कोड को एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) के साथ समायोजित करने की भी योजना बनाई है।"

रिजर्व बैंक ने पिछले साल डिजिटल रुपये के इस्तेमाल को लेकर पायलट परीक्षण किया था। शुरुआती दौर में सीबीडीसी के थोक इस्तेमाल का परीक्षण किया गया था और बाद में खुदरा उपयोग को भी परखा गया।

आम उपयोग को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं

रिजर्व बैंक चाहता है कि लोगों के बीच भुगतान के लिए बेहद लोकप्रिय हो चुके यूपीआई मंच का इस्तेमाल वह सीबीडीसी के क्यूआर कोड के लिए भी करे। हालांकि शंकर ने कहा कि आरबीआई ने सीबीडीसी के आम उपयोग को लेकर कोई समयसीमा नहीं तय की है और इस दिशा में क्रमिक रूप से आगे बढ़ा जाएगा।

खुदरा डिजिटल रुपया : यह क्या है?

सीबीडीसी-रिटेल के लिए पहले पायलट की घोषणा 1 दिसंबर, 2022 को की गई थी। इसे रिटेल डिजिटल रुपी के रूप में भी जाना जाता है, यह डिजिटल मोड में विश्वास, सुरक्षा और निपटान की अंतिमता जैसी भौतिक नकदी की सुविधाएँ प्रदान करता है। e₹-R को लेन-देन करने के लिए रखा या इस्तेमाल किया जा सकता है, ठीक उसी तरह जिस तरह करेंसी नोटों को भौतिक रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

खुदरा ई-रुपया 50 पैसे, 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500 और 2000 के वर्ग में लॉन्च किया गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article