बिजनेस

RBI गवर्नर का बड़ा ऐलान: 30 सितंबर के बाद भी चलेंगे 2000 के नोट, कोई भी लेने से नहीं कर सकेगा मना

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने आज 2000 रु के नोट बंद किए जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) की। इस पीसी में उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं।

Image

2000 के नोट बंद करने पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की पीसी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • 2000 रु के नोट बंद करने का फैसला न्यू नोट पॉलिसी के तहत
  • 2000 रु के नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेंगे

RBI Governor Shaktikant Das on 2000 Note Ban : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने आज 2000 रु के नोट बंद किए जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) की। इस पीसी में उन्होंने कई बड़ी बातें कहीं। दास ने कहा कि नोट बदलने के लिए अफरा-तफरी न करें। उन्होंने बताया कि 2000 रु के नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेंगे। लोगों के पास 2000 रु के नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय है। दास ने यह भी कहा कि 2000 रु के नोट बंद करने का फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया है।

बैंकों को खास निर्देश

दास के अनुसार आरबीआई जिस वजह से 2000 रुपये के नोट लाया था, वो टार्गेट पूरा हो गया। दास के अनुसार नोटबंदी में बंद किए गए नोटों की भरपाई हो सके, इसके लिए 2000 रुपये के नोट शुरू किए गए थे। नोट बदलने के लिए बैंकों को खास निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना हो। बैंकों से कहा गया है कि 2000 रुपये के नोट बदलने और जमा करने के लिए तैयार रहें।

जानिए आरबीआई गवर्नर की बड़ी बातें

  • नोट बदलने के लिए अफरा-तफरी न करें
  • 2000 रु के नोट 30 सितंबर के बाद भी लीगल टेंडर रहेंगे
  • 2000 रु के नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय
  • 2000 रु के नोट बंद करने का फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के हुआ
  • अन्य वैल्यू के पर्याप्त नोट मार्केट में हैं
  • 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर रहेगा

बाजार में बाकी वैल्यू के पर्याप्त नोट

इस समय बाजार में अन्य वैल्यू के नोट पर्याप्त हैं, जिसके चलते 2000 रु के नोट बंद किए जा रहे हैं। दास ने क्लियर किया है कि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा। इतना ही नहीं आप 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में इन नोटों को आसानी से जमा या बदल सकते हैं।

500 रु के और नोट पर क्या बोले दास

दास ने कहा कि 500 रुपये के और नोट पेश किए जाने का फैसला जनता की मांग के आधार पर लिया जाएगा। दास ने उम्मीद जताई कि 30 सितंबर तक 2000 रुपये के अधिकतर नोट वापस जमा हो जाएंगे। दास के अनुसार 30 सितंबर को एक डेट के तौर पर तय किया गया है। वरना नोट बदलने की प्रोसेस अंतहीन बन जाती।

दास ने यह भी कहा है कि आरबीआई यह देखेगा कि कितने नोट बैंकों में वापस आते हैं और फिर 30 सितंबर की डेडलाइन के संभावित विस्तार पर फैसला होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article