बिजनेस

Ramdevbaba Solvent IPO: 15 अप्रैल से खुलेगा रामदेवबाबा सॉल्वेंट का IPO, GMP अभी से दे रहा प्रॉफिट का संकेत

Ramdevbaba Solvent IPO: आईपीओ वॉच के अनुसार इसका रामदेवबाबा सॉल्वेंट का जीएमपी फिलहाल जीरो है। मगर एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार रामदेवबाबा सॉल्वेंट का जीएमपी 5 रु है। यानी ये शेयर अभी से प्रॉफिट का संकेत देने लगा है।

Image

15 अप्रैल से खुलेगा रामदेवबाबा सॉल्वेंट का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 अप्रैल को खुलेगा रामदेवबाबा सॉल्वेंट का IPO
  • जीएमपी है 5 रु
  • एसएमई आईपीओ है रामदेवबाबा सॉल्वेंट का इश्यू

Ramdevbaba Solvent IPO: अगले हफ्ते जो आईपीओ इश्यू खुलेंगे, उनमें रामदेवबाबा सॉल्वेंट का आईपीओ भी शामिल है। रामदेवबाबा सॉल्वेंट का आईपीओ 15 अप्रैल को खुलेगा और सब्सक्रिप्शन के लिए 18 अप्रैल तक खुला रहेगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 80-85 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 50.27 करोड़ रु जुटाएगी। ये एक एसएमई आईपीओ है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों में आवेदन करने का मौका मिलेगा। आगे जानिए रामदेवबाबा सॉल्वेंट का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

कितना है GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार इसका रामदेवबाबा सॉल्वेंट का जीएमपी फिलहाल जीरो है। मगर एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार रामदेवबाबा सॉल्वेंट का जीएमपी 5 रु है। यानी ये शेयर अभी से प्रॉफिट का संकेत देने लगा है।

क्या करती है ये कंपनी

रामदेवबाबा सॉल्वेंट लिमिटेड का मुख्यालय नागपुर में है। ये फिजिकली रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल की निर्माता और वितरक कंपनी है। आईपीओ से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल ये नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना, कुछ बकाया उधारों को चुकाने, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करेगी।

क्या होता है आईपीओ

आईपीओ (IPO) का फ़ुल फ़ॉर्म है, "इनिशियल पब्लिक ऑफ़रिंग"। यह एक प्रोसेस है, जिसमें कोई कंपनी अपने शेयर पहली बार पब्लिक के लिए उपलब्ध कराती है। आईपीओ के ज़रिए, कंपनी को नए निवेशकों से पूंजी जुटाने का मौका मिलता है। साथ ही, इससे कंपनी की वित्तीय स्थिरता भी बढ़ती है

डिस्क्लेमर : यहां आगामी आईपीओ की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article