बिजनेस

Ramco Industries Share: 11% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है रैम्को इंडस्ट्रीज का शेयर, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Ramco Industries Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने रैम्को इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंन इस शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए 293 रु का टार्गेट दिया है। इस टार्गेट के आधार पर ये करीब 11.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

रैम्को इंडस्ट्रीज शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रैम्को इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह
  • 293 रु का है टार्गेट
  • 232 रु पर रखें स्टॉप लॉस

Ramco Industries Share Price Target: रैम्को इंडस्ट्रीज के शेयर में आज कमजोरी दिख रही है। BSE पर 265.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 268.05 रु पर खुलने के बाद इसका शेयर फिसल गया है। करीब 10 बजे ये 2.35 रु या 0.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 263.10 रु पर है। मगर एक मार्केट एक्सपर्ट ने रैम्को के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट और स्टॉप लॉस।

ये भी पढ़ें -

कितना रखें शेयर का टार्गेट और स्टॉप लॉस

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने रैम्को इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंन इस शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है। एक्सपर्ट ने इस शेयर के लिए 293 रु का टार्गेट दिया है। इस टार्गेट के आधार पर ये करीब 11.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

वहीं सलाह दी गई है कि स्टॉप लॉस 232 रु पर रखें। स्टॉप लॉस का मतलब है कि अगर ये शेयर इस भाव तक गिरे तो इसे बेचकर निकल जाएं।

क्या करती है रैम्को इंडस्ट्रीज

रैम्को इंडस्ट्रीज 1 अरब डॉलर के रैम्को ग्रुप का हिस्सा है। रैम्को इंडस्ट्रीज ग्रीन ड्राई कंस्ट्रक्शन में प्रमुख कंपनी है, जो भारत भर में अलग-अलग बिल्डरों के लिए क्वालिटी ग्रीन बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई करती है ताकि पानी की खपत कम हो सके।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article