बिजनेस

Railway Stocks Jumps: रेलवे स्टॉक्स बने 'तूफान मेल', IRFC और RVNL समेत कई शेयरों ने छुआ 52 हफ्तों का हाई

Railway Stocks Jumps Today: आईआरएफसी में 18 प्रतिशत, आरवीएनएल में 11 प्रतिशत और इरकॉन में करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ रेलवे शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। ये सभी शेयर 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

Image

रेलवे शेयरों में आया उछाल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे शेयरों में तेजी
  • शेयर बाजार में तेजी के बीच उछले रेलवे शेयर
  • कई शेयरों ने छुआ 52 हफ्तों का हाई

Railway Stocks Jumps Today: आईआरएफसी में 18 प्रतिशत, आरवीएनएल में 11 प्रतिशत और इरकॉन में करीब 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ रेलवे शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। ये सभी शेयर 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अधिक वॉल्यूम में कारोबार के चलते आईआरएफसी (IRFC) 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। टेक्समैको रेल 4.5 फीसदी ऊपर है, रेलटेल 4.2 फीसदी ऊपर है और राइट्स 3.3 फीसदी ऊपर है।

ये भी पढ़ें -

शेयर बाजार में भारी तेजी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स (Sensex) पहली बार 73000 के ऊपर पहुंच गया। ये 72568.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 73,049.87 पर खुलकर करीब पौने 2 बजे करीब 600 अंक या 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 73,167.03 पर है। सेंसेक्स ने 73,288.78 का आज तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी

वहीं निफ्टी (Nifty) 21894.55 के शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले 22,053.15 पर खुलकर 22,081.95 के ऑल-टाइम हाई तक गया है। इस समय निफ्टी 161 अंक या 0.74 फीसदी की मजबूती के साथ 22,055.50 पर है। आज शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी दिख रही है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article