बिजनेस

RailTel share price: 1 साल में 252% रिटर्न!, तीन दिन में मिले 2 बड़े ऑर्डर; जानें कंपनी का प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 24, 2024, 08:51 AM IST

RailTel share price : रेलटेल ने VMWare वर्चुअलाइजेशन लाइसेंस के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग से नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर तीन साल के लिए होगा। जो 36.35 करोड़ रुपये का होगा।

Image

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया।

Photo : iStock

RailTel share price : बीते शु्क्रवार को रेलटेल के शेयरों में 0.59 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली। जो कि 360.20 रुपये पर बंद हुआ। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को लेकर खबर है। दरअसल रेलटेल ने VMWare वर्चुअलाइजेशन लाइसेंस के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग से नया ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर तीन साल के लिए होगा। जो 36.35 करोड़ रुपये का होगा। इस ऑर्डर को पूरा करने की डेडलाइन 19 जुलाई 2024 है। कंपनी को तीन दिन में यह दूसरा ऑर्डर मिला है।

मिल चुका है 99 करोड़ का ऑर्डर

इसके पहले 21 मार्च को कंपनी ने कहा था कि उसे बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से ₹99 करोड़ से अधिक का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर के तहत, कंपनी कक्षा VI से XII के लिए स्टूडेंट किट (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) सप्लाई करेगी। कंपनी ने कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट को 13 जून 2024 तक पूरा किया जाएगा।

RailTel Share Price History: एक साल में 252 फीसदी रिटर्न

मल्टीबैगर रेलवे पीएसयू स्टॉक 22 मार्च को 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 360.20 के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई 491.15 और लो 96.20 है। कंपनी का मार्केट कैप 11,560.20 करोड़ रुपये है। इस हफ्ते स्टॉक में 2.17 फीसदी का उछाल आया है। हालांकि, एक महीने में 5.24 फीसदी टूटा है। 3 महीने में स्टॉक 21.50 फीसदी और 6 महीने में 63 फीसदी चढ़ा है। एक साल में स्टॉक का रिटर्न 252 फीसदी और 2 साल में 302 फीसदी है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article