बिजनेस

PPF, NSC, SCSS पर बड़ा अपडेट! अप्रैल-जून तिमाही के लिए ब्याज दरों का ऐलान, जानें कितना मिलेगा ब्याज?

अधिसूचना के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर लागू रहेगी, जबकि तीन वर्षीय सावधि जमा पर ब्याज दर वर्तमान तिमाही के समान ही 7.1 प्रतिशत रहेगी।

Image

छोटी बचत योजना पर ब्याज दर

स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दर का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि सरकार ने 1 अप्रैल से शुरू पहली तिमाही के लिए पीपीएफ और एनएससी समेत विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया। यह लगातार आठवीं तिमाही है जब ब्याज दर में बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (एक अप्रैल, 2026 से 30 जून, 2026) के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (एक जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026) के लिए अधिसूचित दरों के समान ही रहेंगी।

सुकन्या समृद्धि योजना पर सबसे अधिक ब्याज

अधिसूचना के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर लागू रहेगी, जबकि तीन वर्षीय सावधि जमा पर ब्याज दर वर्तमान तिमाही के समान ही 7.1 प्रतिशत रहेगी। लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और डाकघर बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरें क्रमशः 7.1 प्रतिशत और चार प्रतिशत पर ही बनी रहेंगी। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी और निवेश 115 माह में परिपक्व होगा। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर अप्रैल-जून तिमाही के लिए ब्याज दर 7.7 प्रतिशत पर बरकरार रहेगी।

अप्रैल–जून 2026 के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरें

योजना / इंस्ट्रूमेंटब्याज दर
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट4.00%
1 वर्ष टाइम डिपॉजिट6.9%
2 वर्ष टाइम डिपॉजिट7.0%
3 वर्ष टाइम डिपॉजिट7.1%
5 वर्ष टाइम डिपॉजिट7.5%
5 वर्ष आवर्ती जमा (RD)6.70%
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)8.2%
मंथली इनकम अकाउंट (MIS)7.4%
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)7.7%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)7.10%
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)8.2%

आखिरी बार 2023-24 में हुआ था बदलाव

मासिक आय योजना पर भी मौजूदा तिमाही की तरह, आगामी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी निवेशकों को 7.4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।

इसके साथ ही, डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार आठवीं तिमाही में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सरकार ने कुछ योजनाओं पर ब्याज दरों में आखिरी बार 2023-24 की चौथी तिमाही में बदलाव किया था।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article