बिजनेस

CCI Power: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की बढ़ी शक्ति, कंपनियों के वैश्विक कारोबार के आधार पर जुर्माना लगाने का मिला अधिकार

Competition Commission of India: सीसीआई अब प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन के मामले में कंपनियों पर उनके वैश्विक कारोबार का 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगा सकता है। सरकार ने इस बारे में संशोधित प्रतिस्पर्धा मानदंडों को अधिसूचित कर दिया है।

Image

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की बढ़ी पावर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • CCI की पावर बढ़ी
  • कंपनियों के वैश्विक कारोबार के आधार पर लगा सकेगा जुर्माना
  • गंभीर उल्लंघनों पर लगेगी रोक

Competition Commission of India: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग या सीसीआई अब प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन के मामले में कंपनियों पर उनके वैश्विक कारोबार का 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगा सकता है। सरकार ने इस बारे में संशोधित प्रतिस्पर्धा मानदंडों को अधिसूचित कर दिया है। सीसीआई को किसी कंपनी के वैश्विक कारोबार के आधार पर जुर्माना लगाने का अधिकार देने से प्रतिस्पर्धा-रोधी तरीकों पर रोक लगेगी। विशेषज्ञों ने यह राय देते हुए कहा कि इससे कंपनियों को प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और तेजी से सुधारात्मक उपायों को लागू करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें -

गंभीर उल्लंघनों पर लगेगी रोक

अब तक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग कंपनी के उस कारोबार सेगमेंट के कारोबार के आधार पर जुर्माना लगाता था जिसमें यह उल्लंघन हुआ है। विधि फर्म सिरिल अमरचंद मंगलदास में पार्टनर अवंतिका कक्कड़ ने कहा कि वैश्विक कारोबार के आधार पर जुर्माने की कैलकुलेशन का मकसद प्रतिस्पर्धा कानून के अधिक गंभीर उल्लंघनों को रोकना है।

उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप है।

और क्या होगा प्रभाव

जेएसए एडवोकेट्स एंड सॉलिसिटर्स के भागीदार और प्रतिस्पर्धा कानून के प्रमुख वैभव चौकसे ने कहा कि वैश्विक कारोबार के मुकाबले 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने की इजाजत देने वाला प्रावधान यूरोपीय संघ में लागू प्रावधान के अनुरूप है।

उन्होंने कहा कि अगर सीसीआई प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाने का फैसला करता है, तो बड़ी तकनीकी कंपनियों और बहु-उत्पादों तथा बहु-सेवाओं वाली कंपनियों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान से प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article