Post Office में आम निवेशकों के लिए सरकार की ओर से कई सेविंग स्कीम चलाई जाती है। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पर जोखिम बिल्कुल नहीं होता क्योंकि ये सारी सरकार समर्थित होती है। पोस्ट ऑफिस में सरकार द्वारा समर्थित डाकघर आवर्ती जमा (RD) एक विश्वसनीय स्कीम है जो छोटे और मध्यम आय वर्ग के लोगों को धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से वित्तीय सुरक्षा बनाने में मदद करती है। आरडी, या आवर्ती जमा, में हर महीने एक निश्चित राशि जमा की जाती है। समय के साथ, यह राशि ब्याज के साथ बढ़ती है और परिपक्वता पर एकमुश्त राशि प्रदान करती है। डाकघर आरडी इसलिए खास है क्योंकि यह सरकारी गारंटी के तहत चलती है, जो इसे सबसे सुरक्षित बनाती है। अब आप RD में 5000 रुपये मंथली निवेश कर कैसे लखपति बन सकते हैं, आइए जानते हैं।
पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट कैसे खोलें?
स्टेप 1: नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाएं जो आरडी स्कीम की सुविधा देता हो।
स्टेप 2: अकाउंट खोलने का फॉर्म भरें।
स्टेप 3: जरूरी दस्तावेज जमा करें। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और एड्रेस प्रूफ शामिल हो सकते हैं।
स्टेप 4: कम से कम ₹100 जमा करें, ताकि आपका खाता एक्टिवेट हो सके।
स्टेप 5: खाता खुलते ही आप हर महीने अपनी किश्त जमा करना शुरू कर सकते हैं और इस योजना के फायदे ले सकते हैं।
इस तरह बन सकते हैं लखपति
पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। इसलिए निवेशक अपनी इच्छानुसार निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर का उपयोग करते हुए, अगर आप इस योजना में 6.7% की ब्याज दर पर हर महीने 5,000 रुपये का निवेश करते हैं तो 5 वर्षों में, कुल निवेश 3,00,000 रुपये होगा। 5 साल की अवधि के अंत में, निवेश बढ़कर 3,56,830 रुपये हो जाएगा, जिसमें 56,830 रुपये अर्जित ब्याज होगा। यानी आप 3 लाख रुपये से अधिक के मालिक हो गएं।
खाता पहले बंद करने की सुविधा
आरडी अकाउंट को खोलने की तारीख से 3 साल पूरे होने पर बंद किया जा सकता है। अगर खाता समय से पहले बंद किया जाता है, तो पोस्ट ऑफिस बचत खाता (PO Savings Account) की ब्याज दर मिलती है, भले ही यह सिर्फ एक दिन पहले ही क्यों न हो।
