Positron Energy GMP Today: पॉजिट्रॉन एनर्जी के IPO को शानदार रेस्पॉन्स मिला। इसके आईपीओ को कुल 414.86 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी का आईपीओ 12 अगस्त को खुलकर 14 अगस्त को बंद हुआ, जबकि अब इसकी लिस्टिंग 20 अगस्त को होगी। ये एक एसएमई कंपनी है, जिसका आईपीओ 51.21 करोड़ रु का रहा। इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 250 रु फिक्स हुआ है, जबकि लॉट साइज 600 शेयरों की थी। आगे जानिए इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम कितना है और लिस्टिंग पर इसके कितना प्रॉफिट देने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें -
कितना है पॉजिट्रॉन का जीएमपी (Positron Energy GMP Today)
पॉजिट्रॉन के आईपीओ को मिले शानदार रेस्पॉन्स के चलते इसका जीएमपी काफी बढ़ा है। आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 225 रु पहुंच गया है। यानी लिस्टिंग पर ये 90 फीसदी रिटर्न दे सकता है। आईपीओ के फाइनल शेयर प्राइस और मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसकी लिस्टिंग 475 रु पर हो सकती है।
क्या है पॉजिट्रॉन का बिजनेस
पॉजिट्रॉन एनर्जी 2008 से अब तक भारत की टॉप 10 तेल और गैस कंपनियों में से 90 प्रतिशत को 125 से अधिक प्रोजेक्ट्स में सर्विस दे चुकी है। इसका बिजनेस एडवाइजरी ग्रुप एनर्जी कंपनियों को एनालिसिस, इनसाइट्स और फाइनेंशियल प्रोजेक्शन ऑफर करता है।
पॉजिट्रॉन, ग्राहकों के ऑपरेशनल और बिजनेस ऑब्जेक्टिव्स को पूरा करने के लिए साझेदार के रूप में बेहतर मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रोवाइड करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
