Glenmark Pharma Share Price Target 2024: ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने ग्लेनमार्क फार्मा के लिए अपनी रेटिंग में बदलाव किया है। इसने फर्म के लिए अपनी रेटिंग को "न्यूट्रल" से अपग्रेड करके "BUY" कर दिया है और साथ ही टार्गेट प्राइस 1,200 रुपये से बढ़कर 1,850 रुपये कर दिया है। जबकि आज सोमवार 19 अगस्त को कंपनी का शेयर 63.40 रु या 4.05 फीसदी की मजबूती के साथ 1628.10 रु पर पहुंच गया। 1850 रु के टार्गेट के लिए ये मौजूदा भाव से 13.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
ये भी पढ़ें -
लगातार ग्रोथ की उम्मीद
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने प्रमुख बाजारों में ग्रोथ फैक्टर्स पर रोशनी डालते हुए कंपनी के ओवरऑल परफॉर्मेंस में लगातार ग्रोथ की उम्मीद जताई है। इसके अलावा कंपनी ने घरेलू बाजार में ग्रोथ को समर्थन देने के लिए अपने डिस्ट्रिब्यूश, इन-लाइसेंसिंग और नए लॉन्च को फिर से तैयार किया है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
ग्लेनमार्क फार्मा ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 3,244 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,036 करोड़ रुपये से अधिक है। ये साल-दर-साल आधार पर 6.9 प्रतिशत की वृद्धि है। इसका मुनाफा 340 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही में 370 करोड़ रुपये से 12.38% कम है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
