बिजनेस

PNB Result: PNB का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट दोगुना बढ़ा, ब्याज आमदनी 28556 करोड़ रुपये हुई

PNBs June quarter net profit: पंजाब नेशनल बैंक का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 3,252 करोड़ रुपये रहा। बैंक की ब्याज आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 28,556 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,145 करोड़ रुपये थी।

Image

पंजाब नेशनल बैंक।

Photo : iStock

PNBs June quarter net profit: पंजाब नेशनल बैंक का एकीकृत नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में दोगुने से ज्यादा होकर 3,252 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,255 करोड़ रुपये रहा था। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 32,166 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,579 करोड़ रुपये थी।

PNB बैंक की ब्याज आमदनी

बैंक की ब्याज आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 28,556 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,145 करोड़ रुपये थी। बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) जून 2024 तक घटकर सकल अग्रिम का 4.98 प्रतिशत रह गईं, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 7.73 प्रतिशत थी।

PNB का एनपीए भी घटा

शुद्ध एनपीए भी घटकर जून तिमाही के बाद 0.60 प्रतिशत रह गया, बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही के बाद 1.98 प्रतिशत था। परिणामस्वरूप, अप्रैल-जून वित्त वर्ष 2025 में खराब ऋणों के लिए प्रावधान भारी गिरावट के साथ 792 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की अवधि में 4,374 करोड़ रुपये था।

3,976 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

एकीकृत आधार पर, बैंक ने समीक्षाधीन तिमाही में 3,976 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,342 करोड़ रुपये था। बैंक के एकीकृत वित्तीय परिणाम में पांच अनुषंगी कंपनियां और 15 सहयोगी कंपनियां शामिल हैं। जून, 2024 के अंत तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) बढ़कर 15.79 प्रतिशत हो गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 15.54 प्रतिशत था।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article