बिजनेस

12 सालों में देश की सोलर क्षमता 150 गीगावाट के पार पहुंच गई : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरा होने के मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान भारत की सौर ऊर्जा का भी जिक्र किया।

Image

पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा कीर्तमान स्थापित किया है। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन चुके हैं जिन्होने निर्वाचित पीएम के तौर पर इस पद पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है। पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा । पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली के नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सराहना करते हुए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया और इस उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

भारत मंडपम आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने संबोधन देते हुए कई बड़ी बाते कहीं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे समय तक भारत माता की सेवा करने का अवसर मिलना ईश्वर की विशेष कृपा है। उनके लिए जनता ही ईश्वर के समान है। इसलिए उन्होंने हमेशा देश सेवा को एक आध्यात्मिक साधना माना है। उन्होंने कहा कि यह साधना उन्होंने अकेले नहीं की, बल्कि यह एक सामूहिक प्रयास रहा है, जिसमें आप सभी और कई अन्य साथियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सोलर क्षमता में भारत तेजी से बढ़ा

अपने संबोधन के दौरान प्रधानंत्री ने देश के अलग अलग क्षेत्र में तेजी से प्रगति करने और नई-नई उपलब्धि हासिल करने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज से करीब 12 साल पहले 2024 में देश सोलर क्षमता में काफी पीछे था। उन्होंने कहा कि इस समय देश तेजी से सोलर क्षमता में प्रगति कर रहा है। उन्होंने यह भी जिक्र किया किया कि जिस समय वह पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे उस समय देश में सोलर क्षमता केवल 2.5 गीगावाट थी। लेकिन पिछले 12 सालों इस क्षेत्र में देश ने खूब प्रगति की है और आज भारत की सोलर क्षमता बढ़कर करीब 150 गीगावाट से अधिक पहुंच चुकी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत की प्रगति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 में एथेनॉल ब्लेंडिंग केवल 1.5 प्रतिशत तक ही सीमित थी लेकिन इस क्षेत्र में भी भारत ने खूब प्रगति की है। भारत में आज एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़कर 20 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में देश में एक भी सेमीकंडक्टर यूनिट नहीं थी, जबकि आज देश में 10 से अधिक सेमीकंडक्टर यूनिट्स पर काम हो रहा है, जो भारत को आधुनिकता की दिशा में आगे ले जा रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article