आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Price Today (15 February 2026) : सोना और चांदी की तरह प्लैटिनम की भी ज्वेलरी बनाई जाती हैं। यही वजह है कि इसकी कीमतों पर निवेशकों और ग्राहकों की नजर बनी रहती है। हम आपको यहां दामों की ताजा जानकारी दे रहे हैं। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज भारत में प्लैटिनम का भाव 6,006 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया, जो पिछले स्तर से 92 रुपये की बढ़त दर्शाता है। वहीं अगर 10 ग्राम की बात करें तो प्लेटिनम की कीमत बढ़कर 60,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें 920 रुपये की तेजी देखी गई है। पिछले दिन प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हुई थी और गिरकर 5914 रुपये प्रति ग्राम हो गया जिसमें 259 रुपये की कमी आई है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत घटकर 59,140 रुपये हो गई, जिसमें 2590 रुपये की गिरावट हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक तक 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत में 4380 रुपये लुढ़कर 64103 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
कीमतों में आई इस कमी से ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के कारण दामों में यह कमी देखने को मिली है। कीमतों में आई मौजूदा गिरावट उन ग्राहकों के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकती है, जो प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं। सही जानकारी और समझदारी से किया गया निवेश भविष्य में बेहतर मूल्य दे सकता है। ज्वेलरी बाजार में इसकी अलग पहचान है और खासकर शहरी इलाकों में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। नीचे जानिए आपके शहर में ताजा भाव क्या है।
भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)
| शहर | 1 ग्राम की कीमत | 10 ग्राम की कीमत | 100 ग्राम की कीमत |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| मुंबई | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| कोलकाता | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| चेन्नई | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| पटना | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| लखनऊ | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| अयोध्या | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| मेरठ | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| कानपुर | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| गाजियाबाद | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| नोएडा | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| गुरुग्राम | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| चंडीगढ़ | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| जयपुर | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| अहमदाबाद | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| पुणे | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| लुधियाना | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| गुवाहाटी | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| इंदौर | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| सूरत | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| नागपुर | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| नासिक | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| बैंगलोर | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| वडोदरा | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| भुवनेश्वर | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| कटक | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| केरल | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| रायपुर | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
| हैदराबाद | ₹6,006 | ₹60,060 | ₹6,00,600 |
सगाई और शादी की अंगूठियों में सबसे ज्यादा उपयोग
प्लेटिनम का उपयोग मुख्य रूप से महिलाओं की एंगेजमेंट रिंग और पुरुषों व महिलाओं की वेडिंग रिंग बनाने में किया जाता है। इसकी खास चमक, मजबूती और दुर्लभता के कारण इसे खास मौकों के लिए पसंद किया जाता है। प्लेटिनम धातु काफी मजबूत होती है और समय के साथ इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे यह शादी जैसे जीवनभर के रिश्ते का प्रतीक मानी जाती है।
अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग
हालांकि प्लेटिनम का उपयोग ड्रेस रिंग बनाने में भी किया जाता है, लेकिन आमतौर पर इसका इस्तेमाल बालियों, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक बनाने में ज्यादा नहीं होता। इसकी एक वजह इसकी ऊंची कीमत और वजन है। सोना और चांदी की तुलना में प्लेटिनम महंगा होता है, इसलिए रोजमर्रा की ज्वेलरी में लोग अन्य धातुओं को प्राथमिकता देते हैं।
ज्वेलरी खरीदने से पहले सही जानकारी जरूरी
फाइन ज्वेलरी के निर्माण में कई तरह की धातुओं का उपयोग किया जाता है, जैसे सोना, चांदी और प्लेटिनम। हर धातु की अपनी खासियत, फायदे और कीमत होती है। प्लेटिनम जहां मजबूती और शुद्धता के लिए जाना जाता है, वहीं सोना अपनी पारंपरिक लोकप्रियता के कारण अधिक पसंद किया जाता है। इसलिए ज्वेलरी खरीदने से पहले अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना जरूरी है।
