बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 6 अप्रैल 2026: रेट में बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 6 April 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में भी सोने-चांदी की तरह बदलाव हो रहे हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी देश और दुनिया की परिस्थितियों का असर पड़ता है। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 6 April 2026 : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत आज सोमवार को बाजार ओपन होने से पहले तक 62,861 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो दोपहर तक बढ़कर 62,991 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 65,181 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्लैटिनम का भाव आज 11 रुपये तेजी के साथ 5,926 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, अगर 10 ग्राम की बात करें तो प्लैटिनम की कीमत 110 रुपये 59,260 रुपये हो गई है।कीमती धातु की यह तेजी निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और मांग में बदलाव के कारण प्लैटिनम की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्लैटिनम का उपयोग मुख्य रूप से ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्री में किया जाता है, इसलिए इसकी कीमतों में बदलाव का असर कई क्षेत्रों पर पड़ता है। अगर आप प्लैटिनम खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार के ताजा रुझानों पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए प्लैटिनम के गहने खरीदने से पहले एक बाद ताजा रेट जरूर जान लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,926₹59,260
मुंबई₹5,926₹59,260
कोलकाता₹5,926₹59,260
चेन्नई₹5,926₹59,260
पटना₹5,926₹59,260
लखनऊ₹5,926₹59,260
अयोध्या₹5,926₹59,260
मेरठ₹5,926₹59,260
कानपुर₹5,926₹59,260
गाजियाबाद₹5,926₹59,260
नोएडा₹5,926₹59,260
गुरुग्राम₹5,926₹59,260
चंडीगढ़₹5,926₹59,260
जयपुर₹5,926₹59,260
अहमदाबाद₹5,926₹59,260
पुणे₹5,926₹59,260
लुधियाना₹5,926₹59,260
गुवाहाटी₹5,926₹59,260
इंदौर₹5,926₹59,260
सूरत₹5,926₹59,260
नागपुर₹5,926₹59,260
नासिक₹5,926₹59,260
बैंगलोर₹5,926₹59,260
वडोदरा₹5,926₹59,260
भुवनेश्वर₹5,926₹59,260
कटक₹5,926₹59,260
केरल₹5,926₹59,260
रायपुर₹5,926₹59,260
हैदराबाद₹5,926₹59,260
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स में प्लैटिनम की बढ़ती मांग

आजकल एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है। प्लैटिनम अपनी प्राकृतिक चमक को वर्षों तक बनाए रखता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आसानी से खराब नहीं होता। इसकी सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह डेली वियर के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग

हालांकि, अन्य आभूषणों में प्लैटिनम का इस्तेमाल अभी भी सीमित है। इसकी अधिक कीमत और भारी वजन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसी ज्वेलरी में इसका उपयोग कम देखा जाता है। फैशन रिंग्स में इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन सोना और चांदी अभी भी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी के बीच अंतर

तीनों धातुओं की अपनी अलग विशेषताएं हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी बेहद लोकप्रिय है। वहीं, चांदी किफायती होने के साथ कई आकर्षक डिज़ाइनों में आसानी से उपलब्ध होती है।

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है। खासकर जब कीमतें कम हों, उस समय प्लैटिनम खरीदना एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article