बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 30 मार्च 2026: रेट में बढ़ोतरी, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 30 March 2026: मध्य एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में बदलाव जारी हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 30 March 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत सोमवार सुबह तक 61,255 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 62462 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 64107 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्लैटिनम का भाव गिरकर 5,671 रुपये प्रति ग्राम हो गया। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत लुढ़क कर 56,710 रुपये हो गया। पिछले कारोबारी दिन 5,691 रुपये प्रति ग्राम था। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम का भाव 56,910 रुपये था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया के बाजारों में उतार-चढ़ाव और डिमांड में कमी के चलते प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में यह समय निवेश के लिहाज से सही माना जा सकता है। ज्वेलरी कारोबारियों के मुताबिक कीमतों में गिरावट से प्लैटिनम गहने की डिमांड बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर निर्भर करेगी।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,671₹56,710
मुंबई₹5,671₹56,710
कोलकाता₹5,671₹56,710
चेन्नई₹5,671₹56,710
पटना₹5,671₹56,710
लखनऊ₹5,671₹56,710
मेरठ₹5,671₹56,710
कानपुर₹5,671₹56,710
अयोध्या₹5,671₹56,710
गाजियाबाद₹5,671₹56,710
नोएडा₹5,671₹56,710
गुरुग्राम₹5,671₹56,710
चंडीगढ़₹5,671₹56,710
जयपुर₹5,671₹56,710
लुधियाना₹5,671₹56,710
गुवाहाटी₹5,671₹56,710
इंदौर₹5,671₹56,710
अहमदाबाद₹5,671₹56,710
सूरत₹5,671₹56,710
पुणे₹5,671₹56,710
नागपुर₹5,671₹56,710
नासिक₹5,671₹56,710
बैंगलोर₹5,671₹56,710
वडोदरा₹5,671₹56,710
भुवनेश्वर₹5,671₹56,710
कटक₹5,671₹56,710
केरल₹5,671₹56,710
रायपुर₹5,671₹56,710
हैदराबाद₹5,671₹56,710
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों में प्लैटिनम का इस्तेमाल

एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। यह धातु लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रखती है और रोजाना पहनने पर भी आसानी से खराब नहीं होती। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाती है।

अन्य ज्वेलरी में सीमित उपयोग

हालांकि प्लैटिनम का इस्तेमाल अभी अन्य आभूषणों में सीमित है। इसकी ऊंची कीमत और ज्यादा वजन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसी ज्वेलरी में इसका उपयोग कम देखा जाता है। फैशन रिंग्स में इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन अभी भी सोना और चांदी ज्यादा प्रचलित हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी

तीनों धातुओं की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। प्लैटिनम मजबूत, दुर्लभ और प्रीमियम लुक देने वाला होता है। सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के लिए सबसे लोकप्रिय है। चांदी किफायती और विभिन्न आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध है।

ज्वेलरी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। सही समय पर, खासकर जब कीमतें अपेक्षाकृत कम हों, प्लैटिनम खरीदना एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article