बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 27 मार्च 2026: लुढ़के रेट, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 27 March 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 27 March 2026: मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में आज प्लैटिनम की कीमतों में फिर गिरावट हुई। ताजा आंकड़ों के अनुसार प्लैटिनम का भाव 99 रुपये घटकर 5,691 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। वहीं, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 990 रुपये की कमी के साथ 56,910 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले दिन प्लैटिनम का भाव 171 रुपये लुढ़कर 5,790 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 1,710 रुपये गिरकर 57,900 रुपये हो गई थी। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत शुक्रवार सुबह तक 63,825 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 61,268 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 61,255 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में कमी के चलते प्लैटिनम की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में यह समय निवेश के लिहाज से अनुकूल माना जा सकता है। ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार, कीमतों में गिरावट से प्लैटिनम आभूषणों की मांग बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर निर्भर करेगी।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,691₹56,910
मुंबई₹5,691₹56,910
कोलकाता₹5,691₹56,910
चेन्नई₹5,691₹56,910
पटना₹5,691₹56,910
लखनऊ₹5,691₹56,910
अयोध्या₹5,691₹56,910
कानपुर₹5,691₹56,910
मेरठ₹5,691₹56,910
गाजियाबाद₹5,691₹56,910
नोएडा₹5,691₹56,910
गुरुग्राम₹5,691₹56,910
चंडीगढ़₹5,691₹56,910
जयपुर₹5,691₹56,910
लुधियाना₹5,691₹56,910
गुवाहाटी₹5,691₹56,910
इंदौर₹5,691₹56,910
अहमदाबाद₹5,691₹56,910
वडोदरा₹5,691₹56,910
सूरत₹5,691₹56,910
नागपुर₹5,691₹56,910
पुणे₹5,691₹56,910
नासिक₹5,691₹56,910
बैंगलोर₹5,691₹56,910
भुवनेश्वर₹5,691₹56,910
कटक₹5,691₹56,910
केरल₹5,691₹56,910
रायपुर₹5,691₹56,910
हैदराबाद₹5,691₹56,910
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए नई पसंद

आजकल एंगेजमेंट और शादी की रिंग्स के लिए प्लैटिनम लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह बहुत मजबूत और टिकाऊ होता है। यह लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रखता है और रोज पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होता। इसकी सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, इसलिए यह रोज पहनने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।

दूसरे आभूषणों में कम उपयोग

हालांकि प्लैटिनम की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन बाकी आभूषणों में इसका इस्तेमाल अभी कम है। इसकी कीमत सोने और चांदी से ज्यादा होती है और यह वजन में भी भारी होता है। इसी वजह से झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक में इसका उपयोग कम देखा जाता है। हालांकि फैशन रिंग्स में इसका चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है, फिर भी सोना और चांदी अभी ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी में अंतर

ज्वेलरी खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की खूबियों को समझना जरूरी है। प्लैटिनम मजबूत, दुर्लभ और प्रीमियम दिखने वाला होता है। सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं चांदी सस्ती होती है और इसमें कई आकर्षक डिजाइन मिलते हैं।

सोच-समझकर करें खरीदारी

अगर आप अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्वेलरी खरीदते हैं, तो यह बेहतर फैसला होगा। खासकर जब कीमतें कम हों, तब प्लैटिनम खरीदना एक अच्छा मौका हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article