बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 27 अप्रैल 2026: क्या है ताजा रेट, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 27 April 2026: अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 27 April 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत में प्लैटिनम के दामों में उठापटक जारी है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत 300 रुपये बढ़कर (Platinum rate today) 61,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार को बाजार ओपन होने तक प्लैटिनम की कीमत 63,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। जो दोपहर तक 65,018 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 64738 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कीमतों में उतार-चढ़ाव का सबसे बड़ा कारण बाजार की अनिश्चितता और वैश्विक मांग में बदलाव है। यह स्थिति निवेशकों के लिए काफी अहम होती है, क्योंकि कीमती धातुओं के दाम लगातार बदलते रहते हैं। आने वाले समय में भी प्लैटिनम की कीमतों में इसी तरह की अस्थिरता बनी रह सकती है। इसलिए निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति को अच्छी तरह समझना जरूरी है। अगर आप प्लैटिनम के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इसके ताजा दाम जरूर जांच लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (10 ग्राम में)

शहर10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹61,190
मुंबई₹61,190
कोलकाता₹61,190
चेन्नई₹61,190
पटना₹61,190
लखनऊ₹61,190
गाजियाबाद₹61,190
नोएडा₹61,190
गुरुग्राम₹61,190
जयपुर₹61,190
मेरठ₹61,190
अयोध्या₹61,190
लुधियाना₹61,190
गुवाहाटी₹61,190
जलगांव₹61,190
इंदौर₹61,190
कानपुर₹61,190
अहमदाबाद₹61,190
वडोदरा₹61,190
सूरत₹61,190
पुणे₹61,190
नागपुर₹61,190
चंडीगढ़₹61,190
नासिक₹61,190
बैंगलोर₹61,190
भुवनेश्वर₹61,190
कटक₹61,190
रायपुर₹61,190
हैदराबाद₹61,190
केरल₹61,190

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

प्लैटिनम ज्वेलरी की बढ़ती लोकप्रियता

आजकल एंगेजमेंट और शादी की अंगूठियों के लिए प्लैटिनम तेजी से पसंद किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है। प्लैटिनम अपनी प्राकृतिक सफेद चमक बरकरार रखता है और रोज़ाना पहनने पर भी आसानी से खराब नहीं होता, इसलिए इसे डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

अन्य ज्वेलरी आइटम्स में सीमित उपयोग

हालांकि, अन्य ज्वेलरी आइटम्स में इसका उपयोग अभी भी सीमित है। इसकी ऊंची कीमत और अपेक्षाकृत भारी वजन के कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट और कफलिंक जैसी चीजों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फिर भी, फैशन रिंग्स में इसकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि सोना और चांदी अब भी अधिक लोकप्रिय बने हुए हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी की तुलना

अगर तुलना करें, तो प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। वहीं, सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के रूप में भी काफी पसंद किया जाता है। चांदी किफायती होने के कारण विभिन्न डिजाइनों में आसानी से उपलब्ध होती है और आम उपयोग के लिए एक अच्छा विकल्प है।

ज्वेलरी खरीदते समय ध्यान देने वाली बातें

ज्वेलरी खरीदते समय अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। खासकर जब कीमतें अनुकूल हों, तब प्लैटिनम में निवेश करना एक समझदारी भरा निर्णय हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article