बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 26 मार्च 2026: लुढ़के रेट, जानें पटना, दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India (प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 26 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। प्लैटिनम की कीमतों पर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर जान लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 26 March 2026: पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। आज भारत में प्लैटिनम की कीमतों में गिरावट हुई, जो निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार प्लैटिनम का भाव 5,790 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें 171 रुपये की कमी आई है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 57,900 रुपये हो गई है, जिसमें 1,710 रुपये की गिरावट हुई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत गुरुवार सुबह तक 63,825 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज राम नवमी की छुट्टी की वजह से IBJA बंद रहा, इसलिए आज दिन भर यही भाव मान्य रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में कमी के चलते प्लैटिनम की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में यह समय निवेश के लिहाज से अनुकूल माना जा सकता है। ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार, कीमतों में गिरावट से प्लैटिनम आभूषणों की मांग बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर निर्भर करेगी।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹5,790₹57,900
मुंबई₹5,790₹57,900
कोलकाता₹5,790₹57,900
चेन्नई₹5,790₹57,900
पटना₹5,790₹57,900
लखनऊ₹5,790₹57,900
अयोध्या₹5,790₹57,900
मेरठ₹5,790₹57,900
कानपुर₹5,790₹57,900
गाजियाबाद₹5,790₹57,900
नोएडा₹5,790₹57,900
गुरुग्राम₹5,790₹57,900
चंडीगढ़₹5,790₹57,900
जयपुर₹5,790₹57,900
लुधियाना₹5,790₹57,900
गुवाहाटी₹5,790₹57,900
इंदौर₹5,790₹57,900
अहमदाबाद₹5,790₹57,900
वडोदरा₹5,790₹57,900
सूरत₹5,790₹57,900
पुणे₹5,790₹57,900
नागपुर₹5,790₹57,900
नासिक₹5,790₹57,900
बैंगलोर₹5,790₹57,900
भुवनेश्वर₹5,790₹57,900
कटक₹5,790₹57,900
केरल₹5,790₹57,900
रायपुर₹5,790₹57,900
हैदराबाद₹5,790₹57,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए नई पसंद

आज के समय में एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। यह धातु लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है, इसलिए रोजाना पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होती। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है।

अन्य आभूषणों में उपयोग

प्लैटिनम की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन अन्य आभूषणों में इसका उपयोग अभी भी कम होता है। इसकी कीमत सोने और चांदी से अधिक होती है और यह वजन में भी भारी होता है। इसी कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। हालांकि फैशन रिंग्स में इसका चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अब भी आगे हैं।

प्लैटिनम, सोना और चांदी में अंतर

ज्वेलरी खरीदते समय विभिन्न धातुओं की विशेषताओं को समझना जरूरी होता है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। वहीं सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के दृष्टिकोण से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जबकि चांदी किफायती होने के साथ-साथ आकर्षक डिजाइनों के कारण लोगों को लुभाती है।

समझदारी से करें खरीदारी

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर खरीदारी करते हैं, तो यह एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। खासकर जब बाजार में कीमतें कम हों, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article