Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 24 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में जारी युद्ध के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। प्लैटिनम की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत मंगलवार सुबह तक लुढ़क कर 61,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो दोपहर तक बढ़कर 62,089 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 62813 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में प्लेटिनम की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार प्लैटिनम का भाव 5,550 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है, जिसमें 116 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 10 ग्राम प्लेटिनम की कीमत 55,500 रुपये हो गई है, जो 1160 रुपये बढ़ गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी के कारण प्लेटिनम की कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है। ज्वेलरी और निवेश के नजरिए से भी प्लैटिनम की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह दी जा रही है।
भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)
| शहर | 1 ग्राम की कीमत | 10 ग्राम की कीमत | 100 ग्राम की कीमत |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| मुंबई | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| कोलकाता | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| चेन्नई | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| पटना | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| लखनऊ | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| अयोध्या | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| कानपुर | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| मेरठ | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| गाजियाबाद | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| नोएडा | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| गुरुग्राम | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| चंडीगढ़ | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| जयपुर | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| अहमदाबाद | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| पुणे | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| लुधियाना | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| गुवाहाटी | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| इंदौर | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| सूरत | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| नागपुर | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| नासिक | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| बैंगलोर | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| वडोदरा | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| भुवनेश्वर | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| कटक | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| केरल | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| रायपुर | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
| हैदराबाद | ₹5,550 | ₹55,500 | ₹5,55,000 |
आजकल एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम तेजी से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और टिकाऊपन है। यह धातु लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखती है, इसलिए रोज़ाना पहनने पर भी जल्दी खराब नहीं होती। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए बेहद उपयुक्त बनती है।
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी प्लैटिनम एक सुरक्षित विकल्प है। इसकी उच्च शुद्धता इसे हाइपोएलर्जेनिक बनाती है, यानी इससे एलर्जी होने की संभावना बहुत कम होती है। यही कारण है कि रिंग्स के लिए इसे विशेष रूप से पसंद किया जाता है।
हालांकि प्लैटिनम की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन अन्य आभूषणों में इसका उपयोग अभी सीमित है। इसकी कीमत सोने और चांदी से अधिक होती है और यह वजन में भी भारी होता है। इसी वजह से झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल कम देखने को मिलता है। फिर भी फैशन रिंग्स में इसका चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी भी आगे हैं।
ज्वेलरी खरीदते समय अलग-अलग धातुओं की विशेषताओं को समझना जरूरी होता है। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है। वहीं सोना पारंपरिक महत्व और निवेश के लिहाज से सबसे अधिक पसंद किया जाता है, जबकि चांदी किफायती होने के साथ-साथ आकर्षक डिजाइनों के कारण लोगों को आकर्षित करती है।
अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर खरीदारी करते हैं, तो यह एक समझदारी भरा निर्णय साबित होता है। खासकर जब बाजार में कीमतें कम हों, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा मौका हो सकता है।
