बिजनेस

प्लैटिनम का भाव आज का 17 मार्च 2026: रेट में जबरदस्त उछाल, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Platinum Price Today in India प्लैटिनम भाव आज का, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 17 March 2026, भारत के प्रमुख शहरों में आज प्लैटिनम 1 ग्राम और 10 ग्राम के भाव: सोने-चांदी की तरह प्लैटिनम ज्वेलरी की डिमांड बढ़ने लगी हैं। इसलिए इसकी कीमतों पर लोग नजर रखने लगे हैं। इसकी कीमतें भी देश-दुनिया की परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं। अगर आप प्लैटिनम के गहने खरीदने जा रहे हैं तो पहले यहां अपने शहर के ताजा रेट (Platinum Jewellery Rates) जरूर देख लें।

Image

प्लैटिनम का ताजा भाव जानिए

Platinum Price Today (आज का प्लैटिनम का रेट, Platinum Ka Bhav Aaj Ka) 17 March 2026: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच प्लैटिनम की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। भारत में प्लैटिनम के दाम फिर बढ़ोतरी हुई है। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में प्लैटिनम की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्लैटिनम का भाव 6,400 प्रति ग्राम हो गया है, जो पहले से 289 रुपये ज्यादा है। अगर 10 ग्राम की बात करें, तो इसकी कीमत बढ़कर 64,000 रुपये पहुंच गई है, जिसमें 2,890 रुपये की बढ़त हुई है। पिछले दिन प्लैटिनम का भाव 6,111 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया था। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 61,110 रुपये हो गई थी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक प्लैटिनम की कीमत मंगलवार सुबह तक 66,336 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 66723 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 69,253 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और रुपये की स्थिति का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ दिखाई देता है। बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक स्तर पर मांग और आपूर्ति में बदलाव के कारण प्लैटिनम के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों और आभूषण खरीदने वालों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव जरूर जांच लें।

भारत में प्लैटिनम की कीमत (1 ग्राम, 10 ग्राम, 100 ग्राम में)

शहर1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत
दिल्ली₹6,400₹64,000₹6,40,000
मुंबई₹6,400₹64,000₹6,40,000
कोलकाता₹6,400₹64,000₹6,40,000
चेन्नई₹6,400₹64,000₹6,40,000
पटना₹6,400₹64,000₹6,40,000
लखनऊ₹6,400₹64,000₹6,40,000
मेरठ₹6,400₹64,000₹6,40,000
अयोध्या₹6,400₹64,000₹6,40,000
कानपुर₹6,400₹64,000₹6,40,000
गाजियाबाद₹6,400₹64,000₹6,40,000
नोएडा₹6,400₹64,000₹6,40,000
चंडीगढ़₹6,400₹64,000₹6,40,000
गुरुग्राम₹6,400₹64,000₹6,40,000
जयपुर₹6,400₹64,000₹6,40,000
अहमदाबाद₹6,400₹64,000₹6,40,000
पुणे₹6,400₹64,000₹6,40,000
लुधियाना₹6,400₹64,000₹6,40,000
गुवाहाटी₹6,400₹64,000₹6,40,000
इंदौर₹6,400₹64,000₹6,40,000
सूरत₹6,400₹64,000₹6,40,000
नागपुर₹6,400₹64,000₹6,40,000
नासिक₹6,400₹64,000₹6,40,000
बैंगलोर₹6,400₹64,000₹6,40,000
वडोदरा₹6,400₹64,000₹6,40,000
भुवनेश्वर₹6,400₹64,000₹6,40,000
कटक₹6,400₹64,000₹6,40,000
केरल₹6,400₹64,000₹6,40,000
रायपुर₹6,400₹64,000₹6,40,000
हैदराबाद₹6,400₹64,000₹6,40,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

प्लैटिनम क्यों बन रहा है पहली पसंद

एंगेजमेंट और वेडिंग रिंग्स के लिए प्लैटिनम आजकल तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। इसकी मुख्य वजह इसकी मजबूती और लंबी उम्र है। प्लैटिनम लंबे समय तक अपनी चमक और गुणवत्ता बनाए रखता है, इसलिए रोजाना पहनने पर भी यह जल्दी खराब नहीं होता। इसकी प्राकृतिक सफेद चमक समय के साथ फीकी नहीं पड़ती, जिससे यह डेली वियर ज्वेलरी के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित धातु

संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए भी प्लैटिनम एक सुरक्षित धातु माना जाता है। इसकी शुद्धता अधिक होने के कारण यह हाइपोएलर्जेनिक होता है, यानी इससे त्वचा पर एलर्जी होने की संभावना बहुत कम रहती है। यही वजह है कि मजबूत और टिकाऊ होने के कारण रिंग्स के लिए प्लैटिनम को खास पसंद किया जाता है।

अन्य आभूषणों में सीमित उपयोग

हालांकि अन्य आभूषणों में प्लैटिनम का उपयोग अभी भी सीमित है। यह सोने और चांदी की तुलना में महंगा होने के साथ-साथ थोड़ा भारी भी होता है। इसी कारण झुमके, कंगन, पेंडेंट या कफलिंक जैसे आभूषणों में इसका इस्तेमाल अपेक्षाकृत कम देखने को मिलता है। फैशन रिंग्स में कभी-कभी प्लैटिनम का प्रयोग किया जाता है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में सोना और चांदी अभी भी आगे हैं।

सोना, चांदी और प्लैटिनम: तीनों की अपनी खासियत

आभूषण खरीदने से पहले अलग-अलग धातुओं की खूबियों को समझना जरूरी होता है। सोना, चांदी और प्लैटिनम तीनों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। प्लैटिनम अपनी मजबूती, दुर्लभता और प्रीमियम लुक के लिए जाना जाता है, जबकि सोना पारंपरिक महत्व के साथ-साथ निवेश के लिए भी लोगों की पसंद बना हुआ है।

सही समय और बजट को ध्यान में रखकर करें खरीदारी

अगर खरीदार अपनी जरूरत, बजट और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर ज्वेलरी खरीदते हैं, तो यह एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। खासतौर पर जब बाजार में कीमतों में गिरावट आती है, तब प्लैटिनम ज्वेलरी खरीदना एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article