बिजनेस

22 सितंबर के बाद कार खरीदने की तैयारी? जानें कौन बैंक दे रहे सबसे सस्ता कार लोन

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे मौके पर अक्सर घर या गाड़ी खरीदते हैं। खासतौर पर नवरात्र और दिवाली के मौके पर इन चीजों की खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है, वहीं 22 सितंबर से GST रेट कट लागू होने वाले हैं तो कई गाड़ियों की कीमतें भी कम होने वाली हैं ऐसे में आइए जानते हैं कौन से बैंक आपको सस्ता कार लोन दे रहे हैं।

Image

Car Loan Calculator

अगर आप फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। दरअसल, 22 सितंबर के बाद जीएसटी रेट में कटौती लागू हो जाएगी। इसका सीधा असर कार की कीमतों पर पड़ेगा और वे पहले से सस्ती हो जाएंगी। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में कार खरीदने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन कार खरीदने के साथ ही एक और अहम सवाल उठता है कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है?

कहां मिल रहा है सबसे सस्ता कार लोन?

कार खरीदने के लिए ज्यादातर लोग बैंक से लोन लेना पसंद करते हैं। ब्याज दर जितनी कम होगी, आपकी EMI उतनी ही हल्की होगी। अगर बात करें मौजूदा ऑफर्स की तो यूको बैंक इस समय सबसे कम 7.60% ब्याज दर पर कार लोन ऑफर कर रहा है। वहीं बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.70% ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। इंडियन बैंक से आपको 7.75% ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसिज बैंक दोनों ही 7.80% ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं। ये सभी लोन अधिकतम 7 साल की अवधि तक लिए जा सकते हैं।

कैसे घटाएं Car Loan की EMI?

सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, बल्कि कुछ और स्मार्ट कदम उठाकर भी आप अपनी कार लोन की EMI कम कर सकते हैं। जैसे कि होम लोन की तरह, कार लोन भी फिक्स्ड या फ्लोटिंग रेट दोनों पर लिया जा सकता है। अगर आप फ्लोटिंग रेट चुनते हैं, तो जब भी RBI रेपो रेट घटाता है, उसका सीधा फायदा आपकी EMI पर पड़ेगा और वह कम हो जाएगी।

इसके अलावा, आपका क्रेडिट स्कोर भी बेहद अहम भूमिका निभाता है। अगर आपका स्कोर अच्छा है, तो बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन देने में ज्यादा सहज होता है। इसलिए कार लोन लेने से पहले क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें। साथ ही, डाउनपेमेंट बढ़ाना भी एक बेहतर तरीका है। जितना ज्यादा डाउनपेमेंट देंगे, उतना कम लोन लेना पड़ेगा और EMI भी घट जाएगी। यानी सही बैंक चुनने के साथ-साथ समझदारी भरे फैसले लेकर आप अपने कार लोन को और भी सस्ता बना सकते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article