Pi Coin Future Price Prediction: लेटेस्ट क्रिप्टो सनसनी Pi Coin में लिस्टिंग के बाद से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यह नई क्रिप्टोकरेंसी कई स्थापित क्रिप्टोकरेंसी को पछाड़ते हुए $15 अरब डॉलर के मार्केट कैप पर पहुंच गई। उतार-चढ़ाव के बावजूद पाई कॉइन मजबूत परफॉर्मेंस करने में सफल रही है। ये 27 फरवरी को 2.98 डॉलर के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई। इसे लेकर अटकलें और उम्मीदें बहुत अधिक हैं क्योंकि बाजार पर नजर रखने वाले ये इंतजार कर रहे हैं कि क्या आने वाले दिनों में पाई कॉइन $10 डॉलर के निशान तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें -
Binance पर होगी लिस्टिंग
पाई कॉइन को लेकर उम्मीदें और इसलिए बढ़ गईं क्योंकि Binance स्क्वायर पोल ने पाई कॉइन की लिस्टिंग के लिए मजबूत सपोर्ट दिखाया, जिसमें लगभग 295,000 प्रतिभागियों में से 86% ने इसकी लिस्टिंग के पक्ष में वोट किया।
हालाँकि, बायनेंस ने स्पष्ट किया कि अकेले पोल के नतीजे लिस्टिंग की गारंटी नहीं देते हैं, क्योंकि पाई कॉइन को इसकी सख्त रिव्यू प्रोसेस से गुजरना होगा।
Binance पर लिस्टिंग की पुष्टि नहीं
हालांकि आधिकारिक लिस्टिंग की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कम्युनिटी के भारी सपोर्ट ने अटकलों को हवा दी है कि बायनेंस जल्द ही फैसले का ऐलान कर सकता है।
10 डॉलर पर जाएगा पाई कॉइन?
अभी तक तो ये ही तय नहीं है कि पाई कॉइन बायनेंस पर लिस्ट होगा या नहीं। ऐसे में ये अनुमान लगाना और भी जल्दबाजी होगी कि क्या पाई कॉइन 10 डॉलर पर जा पाएगा या नहीं? ये केवल अनुमान हैं।
कहां आ सकती है अड़चन
पाई कॉइन ने बाजार में मजबूत रफ्तार दिखाई है, लेकिन इसकी लगातार तेजी अहम सपोर्ट और अड़चन वाले स्तरों पर निर्भर करती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 3.67 डॉलर के लेवल पर बारीकी से नजर रखें। उनके अनुसार अगर पाई इस स्तर से ऊपर जाता है, तो यह 4.20 डॉलर की ओर शॉर्ट टर्म उछाल का रास्ता बना सकती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
