बिजनेस

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के घटे दाम, जानें अपने शहरों के रेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 15, 2024, 08:38 AM IST

Petrol-Diesel Prices Today: मई 2022 के बाद यह पहली बार है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम की गई हैं और यह 2024 के लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले आई हैं।

Image

आपके शहर में कितनी कम हुई कीमत

Photo : BCCL

Petrol, Diesel Prices Today: गुरुवार शाम को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोणणा के बाद नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। इनकी कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। यह कदम आम चुनाव की तारीखों का ऐलान करीब होने के बीच आया है। इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जो पहले 96.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

आपके शहर में पेट्रोल की नई कीमतें? (Petrol Price Today City Wise)

क्रंशहरपेट्रोल की नई कीमतें
1नई दिल्ली94.72 रुपए प्रति लीटर
2मुंबई 104.21 रुपए प्रति लीटर
3कोलकाता 103.96 रुपए प्रति लीटर
4चेन्नई100.75 रुपए प्रति लीटर

आपके शहर में डीजल की नई कीमतें? (Diesel Price Today City Wise)

क्रंशहरडीजल की नई कीमतें
1नई दिल्ली87.62 रुपए प्रति लीटर
2मुंबई 92.15 रुपए प्रति लीटर
3कोलकाता 90.76 रुपए प्रति लीटर
4चेन्नई92.34 रुपए प्रति लीटर

कैसे चेक करें अपने शहर के रेट

इन शहरों के अलावा भी यदि आप अपने शहरों के रेट जानना चाहते हैं तो 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर अपने शहर के रेट जान सकते हैं। अपने शहर/कस्बे में दिन के लिए पेट्रोल/डीजल की सांकेतिक कीमतें जानने के लिए, कृपया "आरएसपी <स्पेस> पेट्रोल पंप का डीलर कोड" लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करें। उदाहरण के लिए दिल्ली में कीमतें पेट्रोल और डीजल के लिए "आरएसपी 102072" लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करें। अपने शहर का SMS कोड जानने के लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर क्लिक करें

कहां हुआ सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल (Diesel, Petrol Price Today in India)

श्राीगंगानगर में 113.44 रुपये लीटर से घटकर 106.26 और डीजल 91.60 रुपये पर आ गया है। राजस्थान की राज्य सरकार ने वैट में दो फीसद की कटौती की है, जबकि केंद्र सरकार ने भी ईंधन के रेट कम किए हैं। जिसकी वजह से पेट्रोल की कीमतें करीब 7 रुपये तक कम हो गईं हैं। पिंक सिटी जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये लीटर से घटकर 104.88 रुपये हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 93.72 रुपये से घटकर 90.36 रुपये हो गई है। देश में आज सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में 82.42 रुपये और डीजल 78.01 रुपये लीटर बिक रहा है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article