बिजनेस

Petrol Diesel Price Today (19 May 2026): दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, नोएडा, जयपुर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत जानें आज के पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और एलपीजी का रेट

Petrol Diesel Price Today (19 May 2026): सरकारी तेल कंपनियों ने जनता को एक और बड़ा झटका दिया है। सिर्फ पांच दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है।

Image

Petrol Diesel LPG Rate

आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने पिछले 5 दिनों के भीतर ही दूसरी बार Petrol Diesel की कीमतों में इजाफा किया है। इस बार पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले, पिछले शुक्रवार को भी कंपनियों ने तेल के दाम सीधे ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे। लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के बाद अब देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी ऊपर पहुंच गई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹98.64 और डीजल की कीमत ₹91.58 हो गई है। वहीं, मुंबई में महंगाई का असर और ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां पेट्रोल के दाम ₹107.59 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹94.08 प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। सिर्फ 5 दिनों के अंदर दो बार दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ना तय है। ऐसे में आइए आपको बताते है आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल डीजल और एलपीजी (LPG) का रेट.

शहरपेट्रोल की नई कीमत (प्रति लीटर)डीजल की नई कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली₹98.64 (+₹0.87)₹91.58 (+₹0.91)
मुंबई₹107.59 (+₹0.91)₹94.08 (+₹0.94)
कोलकाता₹109.70 (+₹1.00)₹96.07 (+₹0.94)
चेन्नई₹104.46 (+₹0.79)₹96.11 (+₹0.86)
हैदराबाद₹111.88 (+₹0.99)₹99.95 (+₹0.99)
पटना₹110.02 (+₹1.10)₹96.05 (+₹1.08)
जयपुर₹109.32 (+₹1.71)₹94.50 (+₹1.60)
बेंगलुरु₹107.12 (+₹0.95)₹95.04 (+₹0.94)
भुवनेश्वर₹105.09 (+₹0.52)₹96.68 (+₹0.57)
गुरुग्राम₹99.29 (+₹0.82)₹91.80 (+₹0.86)
नोएडा₹98.91 (+₹1.15)₹92.21 (+₹1.22)
लखनऊ₹98.40 (+₹0.68)₹91.73 (+₹0.72)
चंडीगढ़₹98.10 (+₹0.83)₹86.09 (+₹0.84)

आज आपके शहर में एलपीजी का रेट

शहरघरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम)कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम)
नई दिल्ली₹913.00 (0.00)₹3,071.50 (+993.00)
कोलकाता₹939.00 (0.00)₹3,202.00 (+994.00)
मुंबई₹912.50 (0.00)₹3,024.00 (+993.00)
चेन्नई₹928.50 (0.00)₹3,237.00 (+990.50)
गुरुग्राम₹921.50 (0.00)₹3,088.00 (+993.00)
नोएडा₹910.50 (0.00)₹3,071.50 (+993.00)
बेंगलुरु₹915.50 (0.00)₹3,152.00 (+991.00)
भुवनेश्वर₹939.00 (0.00)₹3,238.00 (+993.50)
चंडीगढ़₹922.50 (0.00)₹3,092.50 (+993.00)
हैदराबाद₹965.00 (0.00)₹3,315.00 (+994.00)
जयपुर₹916.50 (0.00)₹3,099.00 (+993.00)
लखनऊ₹950.50 (0.00)₹3,194.00 (+993.00)
पटना₹1,002.50 (0.00)₹3,346.50 (+993.50)
तिरुवनंतपुरम₹922.00 (0.00)₹3,106.00 (+993.00)

करीब 4 साल बाद कीमतों में बड़ा बदलाव

लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से पहले सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में सीधे ₹3 प्रति लीटर की भारी वृद्धि की थी। देश में करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद ईंधन की कीमतों में ऐसा कोई बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इससे पहले आखिरी बार अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। इसके बाद मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन अब तेल की कीमतें एक बार फिर आम आदमी का बजट बिगाड़ रही हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article