बिजनेस

Petrol Diesel LPG Price Today (02 April 2026): दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पटना, जयपुर, नोएडा, इंदौर समेत जानें आज के पेट्रोल डीजल प्रति लीटर और एलपीजी का रेट

Petrol Diesel LPG Price Today (02 April 2026) आज पेट्रोल डीजल और एलपीजी का रेट क्या है?: ट्रंप की ईरान को धमकी के बीच तेल की कीमतों में एक बार फिर आग लग गई है। हालांकि, गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल का रेट?​

Image

Petrol Diesel LPG Rate

Petrol Diesel LPG Price Today आज पेट्रोल डीजल का रेट क्या है?: ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले जारी हैं। अमेरिका बार-बार समझौते के साथ-साथ युद्ध की भी धमकी दे रहा है। ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध को एक महीने से अधिक समय हो गया है। ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के बीच चल रही लड़ाई और खाड़ी क्षेत्र में तेहरान के हमलों ने वैश्विक वित्तीय और ऊर्जा मार्केट को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसके चलते वैश्विक स्तर पर आर्थिक संकट और यहां तक कि मंदी की आशंकाएं बढ़ गई हैं। ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हो गया है। भारत में ईंधन की कीमतें हर सुबह 6 बजे संशोधित की जाती हैं। ऐसे में (IOCL, Shell) के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों/शहरों में भिन्न हो सकती हैं। हालांकि, गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल डीजल का रेट?

आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल का रेट

शहर/राज्यपेट्रोल का रेट (₹)डीजल का रेट (₹)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8092.39
अहमदाबाद94.6890.35
बेंगलुरु102.9290.99
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर / राजस्थान104.8590.33
पटना / बिहार105.5891.82
इंदौर / मध्य प्रदेश106.97 / 106.63*92.33 / 91.99*
लखनऊ94.7387.86
पुणे104.1290.65
सूरत94.5790.26
नासिक104.4690.98

आज आपके शहर में एलपीजी का रेट

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 kg)कमर्शियल सिलेंडर (19 kg)
लखनऊ₹950.50₹2201.00
डिब्रूगढ़₹912.00₹2148.00
नई दिल्ली₹913.00₹2078.50
पटना₹1011.00₹2365.00
जयपुर₹916.50₹2031.00
मुंबई₹912.50₹1836.00
कोलकाता₹939.00₹2208.00
चेन्नई₹928.50₹2043.50
हैदराबाद₹965.00₹2321.00
बेंगलुरु₹915.50₹2161.00

आज कच्चे तेल का भाव

ट्रंप की ईरान को धमकी के बीच तेल की कीमतों में एक बार फिर आग लग गई है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार, WTI क्रूड ऑयल (Nymex) की कीमत $3.34 (3.23%) की बढ़त के साथ $103.46 प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड (ICE) में भी $4.09 (4.04%) की बड़ी तेजी दर्ज की गई है, जिससे इसकी कीमत अब $105.25 प्रति बैरल हो गई है। कच्चे तेल की इन बढ़ती कीमतों का मुख्य कारण ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव को माना जा रहा है, जिसने वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और आर्थिक स्थिरता पर गहरा दबाव बना दिया है।
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article