बिजनेस

Petrol Diesel के दाम बढ़े, प्रति लीटर इतने रुपये की बढ़ोतरी,​ चेक करें देश के प्रमुख शहरों के नए रेट

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते सप्लाई संकट के बीच तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। चेक करें Indian Oil, भारत पेट्रोलियम, HPCL ने कितना दाम बढ़ाया?

Image

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के चलते ग्लोबल क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई में कमी का असर आखिर में अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब तक पहुंच गया है। फरवरी के अंत में शुरु हुए इस युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

शुक्रवार 15 मई, 2026 को पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 3.14 रुपये और डीजल के दाम 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इस तरह दिल्ली में पेट्रोल का रेट बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

क्रूड के दाम में लगातार तेजी की वजह से हो रहे नुकसान को देखते हुए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित सभी सरकारी तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा है।

इंडियन बास्केट में क्रूड की औसत कीमत कितनी?

इंडियन बास्केट में क्रूड ऑयल की औसत कीमत लगातार तीन महीने से 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के मुताबिक अप्रैल में भारतीय बास्केट में क्रूड की औसत कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल रही, जबकि मई में यह 104 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

बढ़ता जा रहा नुकसान

पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ऑयल मार्केर्टिंग कंपनियों को प्रति लीटर डीजल और पेट्रोल पर भारी नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियों को पेट्रोल पर 18 से 20 और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मई की दूसरे सप्ताह तक कंपनियों का घाटा बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

सप्लाई सुचारू होने में लगेगा लंबा समय

ईरान-अमेरिका के बीच फिलहाल युद्धविराम चल रहा है। लेकिन, इसके बाद भी क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई बाधित है। इसके अलावा तमाम एजेंसियों और एनालिस्टों के आकलनों के मुताबिक युद्ध खत्म होने के बाद क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई सुचारू होने में लंबा समय लगेगा। क्योंकि, युद्ध की वजह से पश्चिम एशिया के तमाम देशों में ऑयल और गैस प्रोडक्शन व सप्लाई से जुड़े अहम ढांचों को भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान से उबरने और सप्लाई को सामान्य बनाने में कई साल तक लग सकते हैं।

किस शहर में क्या है नया रेट

राज्यराजधानीपेट्रोल: पुराना रेट (₹/L)पेट्रोल: नया रेट (₹/L)डीजल: पुराना रेट (₹/L)डीजल: नया रेट (₹/L)
राष्ट्रीय राजधानीनई दिल्ली94.7797.7787.6790.67
आंध्र प्रदेशअमरावती109.64113.0397.43100.50
अरुणाचल प्रदेशईटानगर90.9593.8880.2283.22
असमदिसपुर (गुवाहाटी)98.19101.2190.1693.16
बिहारपटना105.47108.5591.4994.50
छत्तीसगढ़रायपुर100.66103.5693.3996.50
गोवापणजी96.5899.7688.3391.40
गुजरातगांधीनगर94.6097.9590.2793.60
हरियाणाचंडीगढ़94.3097.2782.4585.42
हिमाचल प्रदेशशिमला95.3898.4087.2490.24
झारखंडरांची97.86100.8692.6295.62
कर्नाटकबेंगलुरु102.96106.2190.9994.24
केरलतिरुवनंतपुरम107.38110.5895.3398.53
मध्य प्रदेशभोपाल106.41109.4191.8094.80
महाराष्ट्रमुंबई103.54106.6890.0393.14
मणिपुरइम्फाल95.3098.3085.2388.23
मेघालयशिलांग94.7497.7487.7290.72
मिजोरमआइजोल94.7797.7788.5891.58
नागालैंडकोहिमा100.80103.8088.8291.82
ओडिशाभुवनेश्वर100.94104.1993.5296.70
पंजाबचंडीगढ़94.3097.2782.4585.42
राजस्थानजयपुर104.65107.9790.1593.20
सिक्किमगंगटोक103.45106.4590.5593.55
तमिलनाडुचेन्नई100.84103.6792.3995.25
तेलंगानाहैदराबाद107.50110.8995.7099.09
त्रिपुराअगरतला97.53100.5386.5589.55
उत्तर प्रदेशलखनऊ94.6997.5587.8190.63
उत्तराखंडदेहरादून93.5596.5588.4491.44
पश्चिम बंगालकोलकाता105.45108.7492.0295.13
नोट : अलग-अलग राज्यों में स्थानीय वैट (VAT) और डीलर कमीशन के आधार पर कीमतों में मामूली अंतर (कुछ पैसों का) हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article