बिजनेस

Success Story: ये हैं देश के सबसे युवा अरबपति, 27 साल की उम्र में 9 हजार करोड़ की नेटवर्थ

Who was the youngest billionaire in India: भारत के सबसे युवा अरबपति पर्ल कपूर ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और निवेश बैंकिंग में एमएससी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने मई 2023 में अपनी बिजनेस की यात्रा शुरू की।

Image

पर्ल कपूर

Who was the youngest billionaire in India: भारत में 21वीं सदी की शुरुआत से उद्यमियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। हाल ही में 27 वर्षीय पर्ल कपूर ने 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 9,129 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। कपूर ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और निवेश बैंकिंग में एमएससी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने मई 2023 में अपनी बिजनेस की यात्रा शुरू की। जायबर 365 की स्थापना से पहले, कपूर ने एएमपीएम स्टोर में वित्तीय सलाहकार और एंटियर सॉल्यूशंस में व्यवसाय सलाहकार के रूप में काम किया था। फरवरी 2022 में, उन्होंने बिलियन पे टेक्नोलॉजीज की स्थापना की थी।

ज़ाइबर 365 साइबर सिक्योरटी क्षेत्र में करती है काम

पिछले साल मई में उन्होंने ज़ाइबर 365 नामक एक भारतीय कंपनी की स्थापना की, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरटी एआई सिस्टम में एक्सपर्ट है। ज़ाइबर 365 का मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है। यह भारत में अहमदाबाद, गुजरात से चलती है। कंपनी के शुरू होने के एक साल के अंदर ही कम समय में, फर्म ने 1.2 बिलियन डॉलर ( लगभग 9,840 करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन के साथ भारत और एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती यूनिकॉर्न के रूप में नाम है।

पर्ल कपूर की नेटवर्थ

कपूर की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 9,129 करोड़ रुपये) है और कंपनी में उनकी 90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी की क्षमता को पहचानते हुए, स्राम एंड मराम ग्रुप ने सीरीज ए फंडिंग में 100 मिलियन डॉलर का महत्वपूर्ण निवेश किया, जिससे ज़ाइबर 365 का मूल्यांकन और बढ़ गया।

क्या करती है ज़ाइबर 365

ज़ाइबर 365 का ईवीएम संगत स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्लेटफॉर्म, जो प्रूफ ऑफ अथॉरिटी (पीओए) सहमति तंत्र का उपयोग करके लेयर 1 चेन के रूप में कार्य करता है, सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करता है जो मानवता और संयुक्त राष्ट्र एसडीजी लक्ष्यों के अनुरूप है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article