Paytm Share Price Hits Upper Circuit: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को पेटीएम के शेयर में फिर से अपर सर्किट लग गया है। कंपनी का शेयर 407.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 420 रु पर खुलकर शुरुआती कारोबार में ही 428.10 रु पर पहुंच गया। करीब साढ़े 9 बजे भी पेटीएम का शेयर 20.35 रु या 4.99 फीसदी की तेजी के साथ 428.10 रु पर ही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड, पेटीएम की पैरेंट कंपनी, के थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) बनने की रिक्वेस्ट पर गौर करने को कहा है। इससे पेटीएम इंटीग्रेटेड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए पेमेंट प्रॉसेस जारी रख सकेगा।
ये भी पढ़ें -
5 दिन में 14 फीसदी की तेजी
बीते 5 दिन में देखें तो पेटीएम के शेयर में 14 फीसदी की तेजी आई है। मगर आरबीआई के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाने के बाद पेटीएम (One 97 Communications Ltd) के शेयर में 43.08 फीसदी की गिरावट आई है।
क्या है पेटीएम संकट
31 जनवरी को आरबीआई ने लगातार नॉन-कम्प्लायंस और सुपरवाइजरी चिंताओं का हवाला देते हुए पेटीएम की सब्सिडियरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को 15 मार्च तक अपने अधिकतर ऑपरेशंस को रोकने के लिए कहा था।
इस कदम से पेटीएम ऐप का ऑपरेशंस प्रभावित हुआ जो अपने नोडल खाते के लिए इसी बैंक का उपयोग करता है। बाद में पेटीएम ने अपना नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक में शिफ्ट कर दिया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
