बिजनेस

Bank Holiday March 2024 in Hindi: मार्च में 14 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, जानें कब-कब और क्यों नहीं होगा बैंकों में काम

bank holiday March 2024 in Hindi: अगला महीना यानी मार्च काफी अहम होगा, क्योंकि 1 मार्च से कई फाइनेंशियल बदलाव लागू होंगे। वहीं कई काम हैं, जो अगले महीने में पूरे किए जाने हैं। इसी तरह अगले महीने कई दिन बैंकों की छुट्टियां भी रहेंगी।

Image

मार्च में बैंकों की छुट्टियाँ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बैंक
  • दूसरा और चौथा शनिवार मिलाकर 14 छुट्टियां हैं
  • होली समेत कई त्योहारों पर रहेगी छुट्टी

Bank Holiday in March 2024: फरवरी का महीना खत्म होने जा रहा है। अगला महीना यानी मार्च काफी अहम होगा, क्योंकि 1 मार्च से कई फाइनेंशियल बदलाव लागू होंगे। वहीं कई काम हैं, जो अगले महीने में पूरे किए जाने हैं। इसी तरह अगले महीने कई दिन बैंकों की छुट्टियां भी रहेंगी। यदि आप बैंक से जुड़ा कोई भी काम अगले महीने निपटाने की सोच रहे हैं तो आपको छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए। अगले महीने पब्लिक हॉलिडे, रीजनल हॉलिडे, दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवारों पर बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें -

Bank Holiday March 2024: कुछ छुट्टियों पर किसी विशेष राज्य में बंद रहते हैं बैंक

ऐसा नहीं है कि हर छुट्टी पर पूरे भारत के बैंक बंद रहते हैं। बल्कि कुछ छुट्टियां कुछ राज्यों के लिए ही होती हैं। जैसे कि 8 मार्च को बिहार दिवस है, तो बिहार दिवस के मौके पर केवल बिहार में बैंक बंद रहेंगे। आगे देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

दिनांकत्योहार/छुट्टी का कारणकहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चचापचार कुटमिजोरम
3 मार्चरविवारसभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
8 मार्चमहाशिवरात्रि त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार और मेघालय को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में
9 मार्चदूसरा शनिवारसभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
10 मार्चरविवारसभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
17 मार्चरविवारसभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
22 मार्चबिहार दिवसकेवल बिहार
23 मार्चचौथा शनिवारसभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
24 मार्चरविवारसभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
25 मार्चडोल जात्रा/धुलेटी/धुलैंडी/होलीकर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार और श्रीनगर को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में
26 मार्चयाओसांग दूसरा दिन/होलीओडिशा, मणिपुर और बिहार के बैंक बंद रहेंगे
27 मार्चहोलीकेवल बिहार के बैंक बंद रहेंगे
29 मार्चगुड फ्राइडेत्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलावा बाकी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
31 मार्चरविवारसभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे

Bank Holiday March 2024: किस किस कैटेगरी की हैं छुट्टियां

आरबीआई बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत करता है: परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत छुट्टियां, परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत छुट्टियां और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश, और बैंकों के खाते बंद करना।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article