बिजनेस

अब Paytm यूजर्स बिना रुकावट कर सकेंगे UPI ट्रांजेक्‍शन, इन 4 बैंकों से मिलाया हाथ, NPCI ने दी हरी झंडी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 14, 2024, 08:07 PM IST

Paytm News: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम (Paytm) को UPI में थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के रूप में चार बैंक- एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक पेटीएम के लिए काम करने की अनुमति दी।

Image

Paytm से UPI करने वालों को मिली बड़ी राहत

Photo : BCCL

Paytm News: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम (Paytm) को UPI में थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के रूप में भाग लेने की अनुमति दी। NPCI ने कहा कि चार बैंक- एक्सिस बैंक (Axis Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) औरयस बैंक (Yes Bank) पेटीएम के लिए भुगतान प्रणाली प्रोवाइडर के रूप में काम करेंगे। इसका मतलब है कि अब Paytm यूजर्स और बिजनेस बिना रुकावट UPI ट्रांजेक्‍शन कर सकेंगे।

NPCI ने दी ये सलाह

यस बैंक वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) से जुड़े मौजूदा एवं नए UPI कारोबारियों के लिए व्यापारी अधिग्रहण बैंक के रूप में भी काम करेगा। एनपीसीआई ने कहा कि ‘@Paytm’ हैंडल को यस बैंक पर दोबारा भेजा जाएगा। भुगतान प्रणालियों का संचालन करने वाले NPCI ने कहा कि यह इंतजाम पेटीएम के मौजूदा यूजर्स और कारोबारियों को UPI लेनदेन और स्वतःभुगतान (ऑटोपे) की सहमति को निर्बाध ढंग से जारी रखने में सक्षम बनाएगा। पेटीएम को सलाह दी गई है कि जहां भी जरूरी हो, सभी मौजूदा हैंडल और सहमतियों को जल्द-से-जल्द नए भुगतान प्रणाली प्रोवाइडर बैंकों में ट्रांसफर कर लें।

आखिरी तारीख से पहले आया फैसला

एनपीसीआई का यह फैसला रिजर्व बैंक की उस समयसीमा से एक दिन पहले आया है, जिसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के ग्राहकों और कारोबारियों को 15 मार्च तक अपने खाते अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया है। पेटीएम की सहयोगी यूनिट PPBL को रिजर्व बैंक ने पिछले महीने लगातार नियामकीय अनुपालन में नाकाम रहने पर खाते में जमा और टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article