बिजनेस

PAN Card Misuse: कॉलेज के स्टूडेंट को मिला ₹46 करोड़ का टैक्स नोटिस, जानें कैसे चेक करें पैन कार्ड से होने वाला फ्रॉड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 31, 2024, 05:30 PM IST

PAN Card Misuse Alert: दरअसल छात्र प्रमोद दंडोतिया की पैन कार्ड डिटेल्स का इस्तेमाल किसी अज्ञात ने कंपनी बनाने में की। फिर उसने इस कंपनी के नाम पर 46 करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजैक्शन किया। इसके बाद उसने जीएसटी नहीं भरा और इनकम टैक्स विभाग ने छात्र को 46 करोड़ के ट्रांजैक्शन के आधार पर नोटिस भेजा।

Image

PAN Card Misuse: कॉलेज के स्टूडेंट को मिला ₹46 करोड़ का टैक्स नोटिस, जानें कैसे चेक करें पैन कार्ड से होने वाला फ्रॉड

PAN Card Misuse Alert: पैन कार्ड-आधार कार्ड या फिर एटीएम कार्ड अक्सर इनसे फ्रॉड (pan card fraud se kaise bache) के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में एक नया मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक छात्र के साथ सामने आया है। आज तक के मुताबिक ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट प्रमोद दंडोतिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 46 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है। यह वही छात्र है जिसके पास फीस भरने तक के पैसे नहीं थे और जब उसे 46 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला तो वह हैरान रह गया।

यह खबर सुनकर आपको भी थोड़ा अजीब लगा होगा! दरअसल छात्र प्रमोद दंडोतिया की पैन कार्ड डिटेल्स का इस्तेमाल किसी अज्ञात ने कंपनी बनाने में की। फिर उसने इस कंपनी के नाम पर 46 करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजैक्शन किया। इसके बाद उसने जीएसटी नहीं भरा और इनकम टैक्स विभाग ने छात्र को 46 करोड़ के ट्रांजैक्शन के आधार पर नोटिस भेजा। जिसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र प्रमोद ने फौरन पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज करवाई। शुरुआती जांच में पता चला कि उनके नाम पर दिल्ली और पुणे में एक कंपनी रजिस्टर है, जिसके माध्यम से करोडो़ं का ट्रांजैक्शन हुआ।

Pan Card Fraud se kaise bache:कैसे चेक करें पैन कार्ड का मिसयूज

कहीं आपके पैन कार्ड का भी तो मिसयूज नहीं हो रहा, इसे चेक करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने सिबिल स्कोर चेक करें। अगर आपके पैन कार्ड पर लोन होगा तो आपको जानकारी मिल जाएगी। अगर आपने वो लोन नहीं लिया तो फौरन कार्रवाई करें। आप अपने पैन कार्ड के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री को आप आसानी से चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको उसकी प्रोसेस बता रहे हैं।

  • अपने पैन कार्ड के ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री चेक करने के लिए आपको https://www.cibil.com/ की लिंक पर विजिट करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने पर आपको Get Your Civil Score का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • लॉगइन-पासवर्ड बनाकर आप इनकम टैक्स आईडी में पैन कार्ड नंबर डालें।
  • वेरीफाई योर आईडेंटिटी पर क्लिक करने के बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी।
  • इसके बाद आपके पैन नंबर पर कुल कितने लोन लिए हुए हैं उसकी पूरी डिटेल सामने आ जाएगी।

कहां और कैसे करें शिकायत

पैन कार्ड के मिसयूज के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में शिकायत करवाएं। इसके लिए डिपार्टमेंट ने अलग वेबसाइट भी बनाई है। आप https://incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए कस्टमर सर्विस पर जाएं, वहां कंप्लेन वाले ऑप्शन को चुनें। शिकायत की पूरी डिटेल्स एंटर करने पर कैप्चा कोड भरना होगा उसे सब्मिट करने के बाद शिकायत दर्ज हो जाएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article