बिजनेस

Pakistan Foreign Loan: पाकिस्तान यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर विदेशी कर्ज चुकाने को तैयार, लेकिन होगा ये नुकसान

Pakistan Foreign Loan: पाकिस्तान मैच्योर वाले 10 साल के यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर का विदेशी ऋण चुकाने को तैयार है। हालांकि इससे उसके विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट होगी।

Image

पाकिस्तान विदेशी लोन चुकाने को तैयार (तस्वीर-Canva)

Pakistan Foreign Loan: पाकिस्तान इस महीने के मध्य में मैच्योर वाले 10 साल के यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर का विदेशी ऋण चुकाने को तैयार है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बॉन्ड की बिक्री के माध्यम से जुटाया गया कर्ज सात अरब डॉलर से कम हो जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि वह किसी भी समय बॉन्ड चुकाने के लिए तैयार है और वित्त मंत्रालय से ऐसा करने के निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा है। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूरोबॉन्ड और सुकुक्स (इस्लामिक वित्त में उपयोग किए जाने वाले बॉन्ड जैसे उपकरण) की बिक्री के माध्यम से प्राप्त ऋण सात अरब डॉलर से कम हो जाएगा।

कर्ज चुकाने से पाकिस्तान के मुद्रा भंडार में होगी गिरावट

इससे देश में आने वाले वक्त में परिपक्व होने वाले सभी विदेशी ऋणों को समय पर चुकाने की क्षमता बढ़ी है। अप्रैल में एक अरब डॉलर का कर्ज चुकाने के बाद पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट होगी।

आईएमएफ से अप्रैल के अंत में किस्त मिलने की संभावना

हालांकि बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 1.1 अरब डॉलर की किस्त मिलने से मुद्रा भंडार बढ़कर आठ अरब डालर से अधिक हो सकता है। आईएमएफ की किस्त अप्रैल के अंत तक मिलने की संभावना है। (भाषा)

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article