बिजनेस

Paisalo Digital: शेयरों में DII की हिस्सेदारी बढ़ी, जानें क्या है निवेशकों के लिए संकेत

दिल्ली स्थित DII Equilibrated Venture Cflow ने Paisalo Digital Ltd. में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। जानिए इस निवेश का बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Image

Paisalo Digital के शेयर बाजार में हलचल देखी गई।

Photo : iStock

Paisalo Digital: दिल्ली स्थित डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (DII) Equilibrated Venture Cflow ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) Paisalo Digital Ltd. में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। यह वेंचर कैपिटल फंड Paisalo Digital के प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा है और हाल ही में 5,23,672 शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी में 0.0565% की अतिरिक्त हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नई अधिग्रहण के बाद शेयर होल्डिंग में इजाफा

Equilibrated Venture Cflow पहले से ही Paisalo Digital के 13,82,30,992 शेयरों का मालिक था, जो कंपनी के 15.3925% की हिस्सेदारी थी। अब इस नवीनतम अधिग्रहण के बाद, उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 15.4508% हो गई है, जो 13,87,54,664 शेयरों के बराबर है। यह अधिग्रहण ओपन मार्केट के माध्यम से किया गया।

पहले भी बढ़ाई थी हिस्सेदारी

दिसंबर 2024 में भी, Equilibrated Venture Cflow ने Paisalo Digital के 7.39 लाख शेयर खरीदे थे, जो कंपनी के 0.0823% हिस्सेदारी के बराबर थे।

Paisalo Digital के शेयर का बाजार प्रदर्शन

BSE पर मंगलवार को Paisalo Digital का शेयर ₹41.44 के स्तर पर खुला, जो पिछले बंद स्तर के बराबर था। दिनभर के कारोबार में यह ₹42.03 के उच्चतम और ₹39.15 के न्यूनतम स्तर तक गया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article