बिजनेस

डिविडेंड से कमाई का मौका, IRFC, Tech Mahindra समेत ये कंपनियां सोमवार से Ex-Dividend पर करेंगी ट्रेड

कंपनियों का रिजल्ट सीजन शुरू हो गया है। इसलिए एक के बाद एक कंपनियां डिविडेंड का ऐलान कर रही हैं। आपके पास भी डिविडेंड से कमाई का मौका है।

Image

डिविडेंड स्टॉक

Dividend stocks: शेयर बाजार निवेशकों को डिविडेंड का इंतजार रहता है। अब कंपनियों का रिजल्ट सीजन शुरू हो गया है तो कंपनियां अपने निवेशकों लिए डिविडेंड का ऐलान कर रही हैं। अगले हफ्ते जो कंपनियां Ex-Dividend पर ट्रेड करेंगी, उनमें IRFC, Tech Mahindra और ICICI Lombard शामिल हैं। आपको बता दें कि एक्स-डिविडेंड तिथि वह तिथि होती है जिस दिन किसी शेयर का कारोबार उसके अगले लाभांश भुगतान के मूल्य के बिना शुरू होता है। सामान्य तौर पर, अगर आप एक्स-डिविडेंड तिथि पर या उसके बाद कोई शेयर खरीदते हैं, तो आपको डिविडेंड नहीं मिलता है। इसलिए डिविडेंड का लाभ लेने के लिए एक्स-डेट या रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है।

उदाहरण के लिए मान लीजिए कंपनी ABC ने ₹10 का डिविडेंड घोषित किया और रिकॉर्ड डेट 22 अक्टूबर तय की तो एक्स-डिविडेंड डेट 21 यअक्टूबर होगी। अगर आपने 21 अक्टूबर या उसके बाद शेयर खरीदा तो आपको यह डिविडेंड नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आपने 20 अक्टूबर या उससे पहले खरीदा तो आप डिविडेंड पाने के हकदार हैं।

सोमवार, 20 अक्टूबर को ये शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे

  • ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड: ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • रामा फॉस्फेट्स लिमिटेड: ₹0.5 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • टेक महिंद्रा लिमिटेड: ₹15 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • टिप्स म्यूजिक लिमिटेड: ₹4 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।

गुरुवार, 23 अक्टूबर को ये शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे

  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड: ₹6.5 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • केसॉल्व्स इंडिया लिमिटेड: ₹5 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • यूनीपार्ट्स इंडिया लिमिटेड: ₹22.5 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।

शुक्रवार, 24 अक्टूबर को ये ये शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे

  • एक्सेल्या सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड: ₹40 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • सिएंट लिमिटेड: ₹16 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • डालमिया भारत लिमिटेड: ₹4 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड: ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड: ₹1.05 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • कजारिया सेरामिक्स लिमिटेड: ₹8 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • एलटीआईमाइंडट्री लिमिटेड: ₹22 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड: ₹7 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।
  • वारी एनर्जीज लिमिटेड: ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान।

डिविडेंड कंपनी कैसे देती है?

आपको बता दें कि जब किसी कंपनी को मुनाफा होता है, तो वह उस मुनाफे का एक हिस्सा अपने शेयरधारकों को देती है। इसे ही डिविडेंड कहते हैं। अब सवाल उठता है कि डिविडेंड कैसे तय होता है तो यह कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा तय होता है कि प्रति शेयर कितना डिविडेंड देना है। डिविडेंड सीधा आपके बैंक खाते में क्रेडिट होता है (जो आपके डिमैट अकाउंट से जुड़ा होता है)।

उदाहरण के लिए अगर किसी कंपनी ने कहा कि ₹10 प्रति शेयर डिविडेंड दिया जाएगा। अगर आपके पास कंपनी के 100 शेयर हैं,

तो आपको ₹10 × 100 = ₹1,000 डिविडेंड मिलेगा।

डिविडेंड के दो प्रकार के होते हैं। इंटरिम डिविडेंड: साल के बीच में दिया जाता है।

फाइनल डिविडेंड: साल के अंत में, वार्षिक परिणामों के बाद दिया जाता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article