बिजनेस

गाजियाबाद, मेरठ, अगारा, लखनऊ और कानुपर में सरकारी फ्लैट खरीदने का मौका, बुकिंग शुरू, चेक करें सभी डिटेल्स

अगर आप उत्तर प्रदेश में अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी के बड़े शहरों गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ और कानपुर में सरकार ने तैयार फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है। UP Awas Vikas Parishad की इस नई योजना में किफायती कीमत, कई लोकेशन पर घर खरीदने का मौका है।

Image

Flat

अगर आप अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश के 7 बड़े शहरों में बेहद किफायती दाम पर घर खरीदने का सुनहरा अवसर मिला है। UP Awas Vikas Parishad की ओर से शुरू की गई इस योजना में कम बजट में अच्छा घर पाने का शानदार अवसर मिल रहा है। कई लोकेशन में प्रोजेक्ट मौजूद हैं और अलग-अलग बजट व साइज ऑप्शन भी दिए गए हैं। ऐसे में यदि आप सुरक्षित और सरकारी भरोसे के साथ नया घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न चूकें।

यूपी आवास विकास परिषद (UPAVP) ने लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद में तैयार फ्लैट्स पर डिस्काउंट ऑफर दिया है। मतलब अब आप इन शहरों में अपना घर पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए आपको इन फ्लैट्स की पूरी डिटेल्स देते हैं।

15% तक सस्ते में घर पाने का मौका

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिल रही भारी छूट। अगर आप एकमुश्त पैसे यानी पूरा भुगतान कर देते हैं, तो 60 दिनों के अंदर भुगतान करने पर 15% तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, 90 दिनों में भुगतान किया जाए तो 10% की छूट मिलेगी। ऐसे में कम बजट में घर लेने वालों और किफायती घर की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह बेहतरीन अवसर है। सरकार का मकसद है कि लोगों को तैयार फ्लैट मिलें और रियल एस्टेट सेक्टर को भी बढ़ावा मिले।

ऐसे करें अप्लाई

इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसके लिए आपको UPAVP की आधिकारिक वेबसाइट upavp.in पर जाना होगा। वहां ‘ऑनलाइन सेवाएं’ या ‘सार्वजनिक सूचनाएं’ सेक्शन में जाकर फ्लैट से संबंधित नोटिफिकेशन और पूर्ण जानकारी देख सकते हैं। नोटिस में फ्लैट का स्थान, कीमत, साइज, छूट और पात्रता की जानकारी साफ-साफ दी रहती है। सभी डिटेल समझने के बाद आप ‘क्लिक टू बाय फ्लैट्स’ ऑप्शन से अपना शहर और फ्लैट चुनकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के दौरान आपको ऑनलाइन पैसे जमा करने होंगे और जरूरी दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण और एड्रेस प्रूफ अपलोड करने होंगे। आवेदन सफल होने के बाद आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ या तय प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। फ्लैट अलॉट होने पर तय समय में पूरा भुगतान करने पर आप अधिकतम डिस्काउंट का फायदा उठा पाएंगे।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article