RBI के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 98.37% ₹2,000 के नोट सिस्टम में वापस आ चुके हैं, लेकिन थोड़े नोट अभी भी बाजार में घूम रहे हैं या लोगों के घरों में रखे हुए हैं। यह आंकड़ा 31 अक्टूबर 2025 तक का है।
RBI ने 19 मई 2023 को ₹2,000 के नोटों को सर्कुलेशन से हटाने का फैसला किया था। हालांकि, ये नोट अभी भी लीगल टेंडर यानी वैध मुद्रा हैं।
Announcement के समय चलन में ₹2,000 के नोटों की कुल वैल्यू ₹3.56 लाख करोड़ थी, जो अब घटकर सिर्फ ₹5,817 करोड़ रह गई है।
शुरुआत में इन नोटों को जमा करने और बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक सभी बैंकों में उपलब्ध थी। इसके बाद यह सुविधा सिर्फ RBI के 19 Issue Offices में दी जा रही है।
अगर आपके पास अभी भी ₹2,000 के नोट हैं, तो आप उन्हें RBI ऑफिस में जाकर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस के जरिए भी नोट भेजकर अपने बैंक खाते में पैसे जमा करा सकते हैं।
अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर (नवी मुंबई), भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में RBI के ऑफिस मौजूद हैं, जहां यह सुविधा उपलब्ध है।
अगर आपके पास अभी तक ₹2,000 के नोट पड़े हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द जमा करा दें, क्योंकि RBI लगातार इन्हें सिस्टम से पूरी तरह हटाने की प्रक्रिया में है।