Ola Electric Share Price: Ola Electric Share में बढ़त देखने को मिल रही है। ये शेयर 6.73 फीसदी की बढ़त के साथ 93.29 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर में निवेश को लेकर क्या कुछ प्लानिंग और रणनीति होनी चाहिए, आइए एक्सपर्ट से जानते हैं...
Ola Electric Share Price: 124 तक भाग सकता है Ola शेयर
ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट तेजस ने Ola Electric Share में निवेश को लेकर अपनी राय दी है। एक्सपर्ट ने कहा कि निश्चित रूप से स्टॉक एक होल्ड पोजीशन में है। अगर आप देखेंगे तो पिछले सप्ताह में इस स्टॉक में एक अच्छे वॉल्यूम के साथ खरीदारी हुई थी।
एक्सपर्ट ने आगे कहा,"एक बार 95 और 97 का स्तर अगर स्टॉक क्लोजिंग बेसिस पर पार करता है तो मुझे लग रहा है कि इस स्टॉक में एक अच्छी खासी खरीदारी आ सकती है।" उन्होंने बताया कि ऊपर में हम 115 से लेकर के 124 तक के लेवल्स देख सकते हैं। एक्सपर्ट तेजस ने बताया,"मेरी राय होल्ड करने की रहेगी।"
यहां देखें पूरा वीडियो
Ola Electric Share Price History
Ola Electric Share की बात करें तो इसका सबसे अधिक हाई 157.53 रुपये रहा है। वहीं, लो 66.60 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 41,033.95 करोड़ रुपये का है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
